Get App

टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल! नोएल टाटा ने छोड़ा Tata Investment के चेयरमैन का पद, अब बहराम वकील संभालेंगे कमान

Noel Tata Retires: नोएल टाटा ने ग्रुप गवर्नेंस गाइडलाइंस के तहत 11 नवंबर को टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायरमेंट ले लिया है। उनके शानदार योगदान को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें 'चेयरमैन एमेरिटस' बनाया है, जबकि अब बहराम वकील नए चेयरमैन होंगे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 9:04 AM
टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल! नोएल टाटा ने छोड़ा Tata Investment के चेयरमैन का पद, अब बहराम वकील संभालेंगे कमान
नोएल टाटा के शानदार योगदान को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें 'चेयरमैन एमेरिटस' बनाया है

Tata Investment Corporation Leadership Change: टाटा ग्रुप की दिग्गज निवेश कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि नोएल एन. टाटा 11 नवंबर 2026 को कारोबारी घंटों की समाप्ति के बाद चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह अब बहराम वकील 12 नवंबर यानी आज से कंपनी के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह फैसला टाटा ग्रुप गवर्नेंस गाइडलाइंस के तहत लिया गया है, जो बोर्ड की संरचना, समितियों और डायरेक्टर्स के रिटायरमेंट के नियमों को तय करती हैं।

नोएल टाटा के 22 साल का शानदार सफर का अंत

नोएल टाटा का टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के साथ दो दशक से ज्यादा का गहरा जुड़ाव रहा है। वह 9 जून 2004 से कंपनी के बोर्ड में शामिल थे और 24 जून 2010 को उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके रिटायरमेंट के साथ ही चेयरमैन के रूप में 16 साल से अधिक और बोर्ड सदस्य के रूप में 22 साल से अधिक के शानदार कार्यकाल का समापन हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें