Get App

नोमुरा ने 15% घटाया निफ्टी का टारगेट, कहा- अभी और गिर सकता है शेयर बाजार

Nifty Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क रुख अपनाते हुए निफ्टी-50 का टारगेट घटा दिया है। ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 15 प्रतिशत घटाकर 24,900 कर दिया है। पहले यह टारगेट 29,300 का था। ब्रोकरेज ने इस कटौती के पीछे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को मुख्य वजह बताया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:07 AM
नोमुरा ने 15% घटाया निफ्टी का टारगेट, कहा- अभी और गिर सकता है शेयर बाजार
Nifty Target: नोमुरा ने दिसंबर 2026 तक निफ्टी के लिए 21,000 से 29,100 के बीच का संभावित दायरा तय किया है

Nifty Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क रुख अपनाते हुए निफ्टी-50 का टारगेट घटा दिया है। ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 15 प्रतिशत घटाकर 24,900 कर दिया है। पहले यह टारगेट 29,300 का था। ब्रोकरेज ने इस कटौती के पीछे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को मुख्य वजह बताया है।

अर्निंग्स अनुमानों पर जोखिम

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनियों की कमाई के अनुमान में 10 से 15 प्रतिशत तक का जोखिम पैदा हो सकता है।

ब्रोकरेज का बेस केस यह मानता है कि कंपनियों की कमाई के अनुमान में करीब 7.5 प्रतिशत की कटौती होगी और बाजार का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) मल्टीपल भी पहले के 21 गुना से घटकर लगभग 18.5 गुना रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें