भारत के प्राइमरी मार्केट पर अपनी राय देते हुए नोमुरा का कहना है कि सेकेंडरी मार्केट में आ रही तेजी से संकेत मिलता है कि इस साल की दूसरी छमाही से भारत के प्राइमरी मार्केट में भी गहमागहमी बढ़ती दिखाई देगी। नोमुरा के अमित थवानी (Amit Thawani) ने ब्लूमबर्ग टीवी को मंगलवार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि भारत में सेकेंडरी मार्केट में एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिल रही है। QIPs में भी गति आती नजर आ रही है जिसको देखते हुए उम्मीद है कि इस साल के दूसरी छमाही से आईपीओ बाजार में भी जोश लौटता दिखेगा।
