Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को ₹801 करोड़ के ऑर्डर मिले, RBI के लिए ऑफिस और आवास बनाएगी

Stock in Focus: सरकारी कंपनी NBCC को RBI और ओडिशा सरकार से 801.20 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। अमरावती में RBI का ऑफिस और आवासीय परिसर बनाने के साथ छात्रावास भी बनाए जाएंगे। क्या लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर शेयर में नई तेजी ला सकते हैं?

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 6:52 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को ₹801 करोड़ के ऑर्डर मिले, RBI के लिए ऑफिस और आवास बनाएगी
NBCC का शेयर बुधवार को 1.22% की बढ़त के साथ ₹96 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को दो नए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल कीमत ₹801.20 करोड़ है। इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिला है।

RBI से मिला ₹780 करोड़ का ऑर्डर

NBCC को RBI से ₹780.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी आंध्र प्रदेश के अमरावती में नेलापाडु में RBI का नया ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इसके अलावा इनावोलु में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण करेगी।

ओडिशा में बनाएगी छात्रावास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें