भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार के अंत में सेसेंक्स 619.92 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 183.70 अंक यानी 1.08 फीसदी की मजबूती के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ है।

भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार के अंत में सेसेंक्स 619.92 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 183.70 अंक यानी 1.08 फीसदी की मजबूती के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के कारोबार में ऑटो इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है । टॉप ऑटो गेनर नजर डालें तो Eicher Motors में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर महीने में कंपनी के बिक्री के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। इस अवधि में इसकी कामर्शियल व्हीकल बिक्री सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की बढ़त के साथ 3,184 यूनिट पर रही है ।
इसी तरह आज Maruti Suzuki और Tata Motors के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। ग्लोबल रिसर्च फर्म Goldman Sachs ने मारुति सुजुकी पर अपनी BUY कॉल बनाए रखते हुए इसके लिए 9,000 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सेमी कंडक्टर की सप्लाई को सामान्य होने पर अभी और समय लग सकता है।
नवंबर में Tata motors की कुल बिक्री 25% बढ़कर 62,192 यूनिट रही है। इस अवधि में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 58,073 यूनिट पर रही है। कंपनी की CV बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 32,245 यूनिट पर रही है। नवंबर में कंपनी की घरेलू कार बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 29,778 यूनिट पर रही है जबकि EV बिक्री सालाना आधार पर 324 फीसदी बढ़कर 1,751 यूनिट पर रही है। वहीं CV एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 124 फीसदी बढ़कर 3,950 यूनिट रही है।
Ashok Leyland और Escorts भी आज के गेनरों में रहे हैं। आज इन दोनों स्टॉक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि नवंबर की बिक्री पर दबाव के चलते Bajaj Auto के शेयर पर आज दबाव देखने को मिला। नवंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
BofAML का मानना है कि आगे हमें पैसेंजर व्हीकल के मांग में मजबूती देखने को मिलेगी लेकिन ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि चिप सप्लाई में आ रहा सुधार बहुत व्यापक नहीं है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मारुति ने नवंबर महीने में डिस्पैच के मोर्चे पर इंडस्ट्रीज से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि मांग में कमजोरी की वजह से आगे 2 व्हीलर और ट्रैक्टर के डिस्पैच में कमजोरी देखने को मिल सकती है।
BofAML को उम्मीद है कि टीवीएस मोटर्स और आयशर मोटर्स में नए लॉन्च और बेहतर सप्लाई के चलते सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं अगले कुछ महीनों में मांग में कमजोरी के चलते ट्रैक्टर सेगमेंट में दबाव देखने को मिल सकता है। BofAML ने कहा है कि हाल में आई गिरावट के बाद Eicher Motors, Bajaj Auto और Maruti Suzuki उसकी टॉप पिक्स में शामिल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।