Get App

अब सारे के सारे PSU शेयर बन जाएंगे रॉकेट, दिसंबर के अंत तक ONGC में 400 रुपए का स्तर मुमकिन - सुशील केडिया

सुशील ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर का टॉप बन रहा है। अब ये बुरी तरह गिरेंगे। वहीं, क्रूड ऊपर की ओर बढ़ेगा। क्रूड और ग्लोड अक्सर एक दूसरे के उल्टा चलते हैं। अपने पसंदीदा शेयर बताते हुए सुशील ने कहा कि कच्चे तेल की तेजी की थीम पर सबसे बेहतर शेयर ओएनजीसी दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 12:38 PM
अब सारे के सारे PSU शेयर बन जाएंगे रॉकेट, दिसंबर के अंत तक ONGC में 400 रुपए का स्तर मुमकिन - सुशील केडिया
बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि छोटे-पीएसयू बैंक में जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। लेकिन बड़ें बैंकों के चार्ट भीतर से बहुत कमजोर हैं। सुशील को लगता है 2025 में बड़े बैंक निवेशकों के लिए हॉरर शो बन जाएंगे

संवत 2081 के लिए क्या हैं संकेत? इस पर बात करते हुए केडियानॉमिक के सुशील केडिया ने कहा कि कहीं दीप जले कहीं दिल, शेयर बाजार में तो अक्सर ऐसा होता ही रहता है। नए साल में भी कुछ शेयर चलेंगे, कुछ शेयर गिरेंगे। कुछ सेक्टर हसाएंगे। वहीं, कुछ सेक्टर रुलाएंगे। सुशील ने आगे कहा कि गोल्ड और सिल्वर का टॉप बन रहा है। अब ये बुरी तरह गिरेंगे। वहीं, क्रूड ऊपर की ओर बढ़ेगा। क्रूड और ग्लोड अक्सर एक दूसरे के उल्टा चलते हैं। गोल्ड और सिल्वर की तेजी अक्सर भय के माहौल में होती है। इजराइल और ईरान का झगड़ा कुछ ठंडा पड़ा है। अमेरिका के इलेक्शन भी 8-9 नवंबर को हो जाएंगे। उसके बाद सोने पर दबाव बनेगा।

बाजार नई तेजी के लिए तैयार

सुशील ने आगे कहा कि क्रूड की को तेजी जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने का पहला इंडीकेटर होता। बिट क्वाइन ने भी बाजार की जोखिम उठाने की भूख बढ़ने का पहला संकेत दे दिया है। अब केवल न्यू हाई पर दिख रहे यूएस मार्केट में रोटेशनल बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, कोरिया और भारत सहित दुनिया के दूसरे बाजारों में जोरदार तेजी आएगी। हमारे इक्विटी मार्केट में बॉय साइड में ही पैसा बनेगा। सेल साइड में 10-15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न नहीं मिलेगा। वहीं, खरीदारी वाले साइड में ऐसे बहुत से शेयर हैं जिनमें 2-3 महीने में ही 50 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

तेल की तेजी की थीम पर सबसे बेहतर शेयर ओएनजीसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें