अब आईटी शेयर करेंगे बाजार की लीडरशिप, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स अक्टूबर तक हिट कर सकता है 40000 का स्तर

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के सीईओ आशीष क्याल का मानना है कि अब आईटी सेक्टर निफ्टी 50 इंडेक्स में यहां से आने वाली नई तेजी में लीडर की भूमिका निभा सकता है। उनका ये भी कहना है कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में मजबूती कायम है, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है क्योंकि ये इंडेक्स वर्तमान में ओवरबॉट हैं। उनकी राय है कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स अक्टूबर 2023 तक 40000 का स्तर छू सकता है

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
स्मॉलकैप इंडेक्स को 5 फीसदी तक बढ़ने में एक तमाही का समय भी नहीं लगेगा। इनकी मौजूदा तेजी को देखते हुए लगता है कि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अगस्त 2023 तक अपना ऑल टाइम हाई छू सकता है

निफ्टी 20000 के स्तर तक पहुंच गया है, लेकिन इस समय बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना समझदारी होगी। जब तक निफ्टी के लिए 19680 के करीब सपोर्ट बरकरार है तब तक इसका रुझान पॉजिटिव बना रहेगा। अगर निफ्टी 20050 के स्तर से ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो इसके लिए ऊपर की ओर 20220 की तरफ का रास्ता खुलेगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक निफ्टी के 20050 -19680 के स्तर के बीच एक दायरे में ही घूमते रहने की उम्मीद है। ये बातें वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स (Waves Strategy Advisors)के सीएमटी, संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल (Ashish Kyal) ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कही हैं।

लार्जकैप आईटी शेयरों में सकारात्मक बदलाव के संकेत

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि आईटी के लार्जकैप शेयरों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। उनका मानना है कि अब आईटी सेक्टर निफ्टी 50 इंडेक्स में यहां से आने वाली नई तेजी में लीडर की भूमिका निभा सकता है। उनका ये भी कहना है कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में मजबूती कायम है, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है क्योंकि ये इंडेक्स वर्तमान में ओवरबॉट हैं। आशीष क्याल की राय है कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स अक्टूबर 2023 तक 40000 का स्तर छू सकता है। लेकिन इसके पहले अगस्त-सितंबर में इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।


ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 47200 पर तत्काल रजिस्टेंस

क्या बैंक निफ्टी अब मजबूत दिख रहा है? इस सवाल के जवाब में आशीष क्याल ने कहा कि हालिया रैली में बैंक निफ्टी अभी तक निफ्टी के बराबर नहीं पहुंच पाया है। पीएसयू बैंकिंग स्टॉक मजबूत दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी मीडियम टर्म में बेहतर प्रदर्शन करता दिख सकता। बैंक निफ्टी को 45300 के स्तर पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट है। इसके अलावा, इलियट वेव के मुताबिक ये इंडेक्स अपनी तीसरी लहर में हाई पर दिख रहा है। ऐसे में इसमें आने वाली गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात को भी ध्यान में रखें कि आगे वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, क्योंकि हमें अब तक बिना ज्यादा उतार-चढ़ाव के तेजी देखने को मिली है। इसलिए किसी संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए अपनी पोजीशन तय करें। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 47200 पर तत्काल रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 44500 पर सपोर्ट है। जब तक ये दोनों लेवल कायम हैं गिरावट पर खरीद की रणनीति इस्तेमाल करने की सलाह होगी।

Technical View: निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसला, अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अगस्त 2023 तक छू सकता है ऑल टाइम हाई

क्या निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स चालू तिमाही के अंत तक अपना रिकॉर्ड हाई हिट कर सकता है? इस पर आशीष क्याल ने कहा कि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई से 5 फीसदी दूर है। जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स पहले से ही काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप स्टॉक हाई बीटा वाले स्टॉक होते हैं। ये काफी वोलेटाइल होते हैं, इनमें तेजी से बढ़त और गिरावट होती है। स्मॉलकैप इंडेक्स को 5 फीसदी तक बढ़ने में एक तमाही का समय भी नहीं लगेगा। इनकी मौजूदा तेजी को देखते हुए लगता है कि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अगस्त 2023 तक अपना ऑल टाइम हाई छू सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Sudhanshu Dubey

Sudhanshu Dubey

First Published: Jul 22, 2023 3:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।