Get App

Market Views: अब बाजार में पोजीशनल लॉन्ग पैसा बना रहे, क्या आज 25,000 की दीवार टूटेगी?

अब बाजार में पोजीशनल लॉन्ग पैसा बना रहे हैं। निफ्टी में कोई न कोई सेक्टर अब रोज चल रहा है। कल IT नहीं चला तो बैंक चल गए। आज हो सकता है IT और बैंक दोनों चल जाएं। बैंक निफ्टी भी कल 54,400 के खरीदारी के जोन के नीचे नहीं गया। आज खुलते ही निफ्टी फिर higher high बनाएगा और अगर higher low भी बना तो शानदार मूव होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 9:03 AM
Market Views: अब बाजार में पोजीशनल लॉन्ग पैसा बना रहे, क्या आज 25,000 की दीवार टूटेगी?
पहला रेजिस्टेंस: 25,050-25,100 पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस: 25,150-25,200 पर है। 25,200 के ऊपर 25,600 तक बड़ी रजिस्टेंस नहीं है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

7 दिनों के तेजी के बाद आज फिर गैपअप के संकेत दिए। 21 अगस्त के बाद पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ। लगातार चौथे दिन निफ्टी ने higher high और higher low लगाया । क्या 3 दिनों से हमारा नजरिया लॉन्ग लेकर जाने का रहा है। अब इस ट्रेड से आपको SL ही बाहर निकालेगा।पिछले दिन के निचले स्तर को ट्रेलिंग SL मानें और पोजीशन लेकर जाएं। आज IT शायद फिर लीड करे, इंफोसिस का शानदार बायबैक किया। इंफोसिस ने इतिहास के सबसे बड़े बायबैक का एलान किया। FIIs ने भी शॉर्ट कवरिंग के दिए पहले संकेत है।

इंफोसिस और IT फिर लीड करेंगे?

इंफोसिस बोर्ड ने `18,000 Cr का बायबैक मंजूर किया। टेंडर रूट के जरिए बायबैक होगा, भाव 1800 रुपये प्रति शेयर पर है जो CMP से 19% प्रीमियम पर है। कंपनी 2.41% इक्विटी शेयर बायबैक में लेगी। इंफोसिस का ये पांचवां बायबैक है। इंफोसिस का ये सबसे बड़ा बायबैक है। बायबैक बाजार अनुमान से ज्यादा, बाजार का अनुमान `10,000-14,000 Cr था।

आज इंफोसिस में 2-3% का गैपअप होना चाहिए। कल शेयर 1.5% नीचे था और ADR 0.5% ऊपर था। 2-3% के गैपअप के बाद देखना होगा शेयर की चाल कैसी होती है, लेकिन ये कदम मैनेजमेंट का कारोबार पर भरोसा दिखाता है। इस साल इंफोसिस 20% नीचे है और अपने हाई से 25% नीचे है। इंफोसिस को 200 DMA टेस्ट करने के लिए भी 10% भागना होगा। IT इंडेक्स में भी 200 DMA के लिए 6-7% रैली की जरूरत है। कुछ समय के लिए IT शेयर लीड कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें