Get App

'न डिग्री थी, न अनुभव, फिर भी उन्होंने मुझ पर भरोसा किया', राज शमानी को भेजे एक DM से मिली नौकरी, 22 तक 1 करोड़ कमाने का दावा

17 साल के आदित्य बंसल JEE की तैयारी के साथ ऑनलाइन कमाई का रास्ता तलाश रहे थे। कई कोशिशें नाकाम होने के बाद उन्होंने एक रात राज शमानी को मैसेज भेजा। उन्हें अंदाजा नहीं था कि देर रात भेजा गया यह DM उनके करियर की दिशा बदल देगा। इसके बाद उनकी जिंदगी में आया मौका बेहद खास साबित हुआ

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 5:01 PM
'न डिग्री थी, न अनुभव, फिर भी उन्होंने मुझ पर भरोसा किया', राज शमानी को भेजे एक DM से मिली नौकरी, 22 तक 1 करोड़ कमाने का दावा
आदित्य और राज शमानी की पॉडकास्ट के अलावा ज्यादा बातचीत नहीं हुई है।

कभी-कभी जिंदगी बदलने के लिए किसी बड़ी डिग्री, नौकरी या सालों के अनुभव की जरूरत नहीं होती, बस एक सही मौके तक पहुंचना जरूरी होता है। 17 साल के आदित्य बंसल के लिए ऐसा ही एक मौका एक साधारण-से DM के जरिए आया। उस समय आदित्य JEE की तैयारी कर रहे थे और ऑनलाइन कमाई के अलग-अलग रास्ते आजमा रहे थे, लेकिन हर कोशिश नाकाम हो रही थी। इसी बीच उन्होंने राज शमानी का एक वीडियो देखा और उसके विचारों से प्रेरित होकर कुछ लिखने का फैसला किया। उन्होंने बिना किसी खास उम्मीद के अपनी बात एक मैसेज के जरिए राज तक पहुंचा दी।

शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि देर रात भेजा गया यह संदेश उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ बन सकता है। कुछ घंटों बाद आया एक छोटा-सा रिप्लाई उनके लिए नए दरवाजे खोलने वाला था। इसके बाद जो सफर शुरू हुआ, उसने आदित्य को बेहद कम उम्र में एक बड़ी उपलब्धि तक पहुंचा दिया।

JEE की तैयारी के बीच ऑनलाइन कमाई की तलाश

साल 2021 में आदित्य JEE की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा अक्टूबर तक टल गई थी और उनका प्लान इंजीनियरिंग करके नौकरी करने का था। लेकिन इसी दौरान उनके मन में ऑनलाइन पैसे कमाने का ख्याल आया। उन्होंने ग्राफिक डिजाइन और वेबसाइट डेवलपमेंट जैसे कई काम आजमाए, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। इसके बावजूद उन्होंने प्रयास करना नहीं छोड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें