NSDL Shares: आईपीओ निवेशकों को महज चार कारोबारी दिनों में 78% से अधिक रिटर्न देने वाला नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का शेयर आज लगातार दूसरे दिन टूटा है। कंपनी ने जब से चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2-25 के कारोबारी नतीजे जारी किए हैं, निवेशक धड़ाधड़ मुनाफा निकाल रहे हैं। इसके चलते लगातार दो दिनों में इसके शेयर करीब 10% टूट चुके हैं। आज की बात करें तो आज बीएसई पर यह 2.54% की गिरावट के साथ ₹1175.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.69% फिसलकर ₹1161.50 के भाव तक आ गया था। इसके ₹800 के शेयर 6 अगस्त को लिस्ट हुए थे और चार ही कारोबारी दिनों में यह उछलकर ₹1,425.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।
