Get App

NSE Q1 Results: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मुनाफा 7% बढ़ा, इनकम रही 9% ज्यादा

NSE Q1 Results: ट्रेडिंग ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,100 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 12.8 प्रतिशत ज्यादा है। ट्रांजेक्शन चार्जेस से रेवेन्यू बढ़कर 3,623 करोड़ रुपये हो गया। ट्रांजेक्शन चार्जेस से रेवेन्यू NSE की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 10:43 AM
NSE Q1 Results: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मुनाफा 7% बढ़ा, इनकम रही 9% ज्यादा
NSE का डेटा कनेक्टिविटी चार्जेस से रेवेन्यू 258 करोड़ रुपये, डेटा फीड और टर्मिनल सर्विसेज से रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 6.7 प्रतिशत बढ़ गया। ऐसा बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के कारण ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ने की वजह से हुआ। इससे ऑपरेटिंग इनकम बेहतर हुई और ट्रांजेक्शन चार्ज से रेवेन्यू बढ़ा। अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में NSE ने कहा कि उसके शुद्ध मुनाफे का आंकड़ा 3,120 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में यह 2,924 करोड़ रुपये था।

जून 2026 तिमाही में एक्सचेंज की कुल इनकम में भी सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इनकम 5,252 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 4,798 करोड़ रुपये थी। ट्रेडिंग ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,100 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 12.8 प्रतिशत ज्यादा है।

ट्रांजेक्शन चार्जेस से रेवेन्यू बढ़कर 3,623 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 3,154 करोड़ रुपये था। ट्रांजेक्शन चार्जेस से रेवेन्यू NSE की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स है। डेटा कनेक्टिविटी चार्जेस से रेवेन्यू 258 करोड़ रुपये, डेटा फीड और टर्मिनल सर्विसेज से रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें