NSE ने इनवेस्टर्स को फर्जी स्कीमों से किया आगाह, कहा-रिटर्न की गारंटी वाली स्कीमों में पैसा डूबने का खतरा

NSE ने पंकज सोनू और Trading Master के बारे में बताया है। उसने इनवेस्टर्स को सावधान करते हुए कहा है कि ये दोनों इनवेस्टर्स को फर्जी स्कीमों में निवेश करने के लिए कह रहे हैं। यह व्यक्ति और यह कंपनी NSE और किसी दूसरे अथॉराइज्ड रेगुलेटर के पास रजिस्टर्ड नहीं हैं

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 9:49 AM
एनएसई ने यह भी कहा है कि इनवेस्टर्स को किसी व्यक्ति या कंपनी के साथ अपने ट्रेडिंग अकाउंट की डिटेल भी शेयर नहीं करनी चाहिए।

NSE ने इनवेस्टर्स को फर्जी स्कीमों से बचने को कहा है। उसने कहा है कि निवेशकों को अपने ट्रेडिंग अकाउंट की अहम जानकारियां दूसरों को नहीं देनी चाहिए। उन्हें रिटर्न की गारंटी देने वाली इनवेस्टमेंट स्कीमों में पैसे नहीं लगाने चाहिए। इनवेस्टमेंट पर रिटर्न की गारंटी देना गैरकानूनी है। एनएसई ने पंकज सोनू नाम के एक व्यक्ति के बारे में भी बताया है। उसने कहा है कि यह व्यक्ति 'Trading Master'नाम की कंपनी के लिए काम करता है। वह लोगों को कई स्कीमों में निवेश करने के लिए कह रहा है। लोगों को इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न के वादे किए जा रहे हैं। निवेशकों से उनके ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ी अहम जानकारियां भी मांगी जा रही हैं।

अपने ट्रेडिंग अकाउंट की डिटेल्स दूसरों को न दें

NSE ने कहा है कि न तो यह व्यक्ति और न ही यह कंपनी NSE के पास एक मेंबर या अथॉराइज्ड पर्सन के रूप में रजिस्टर्ड है। निवेशकों को आगाह करते हुए उसने कहा है कि उन्हें ऐसे व्यक्ति या कंपनी के साथ डीलिंग करने से बचना चाहिए जो NSE या दूसरे अथॉराइज्ड रेगुलेटर्स के पास रजिस्टर्ड नहीं हैं। अपने ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ी अहम जानकारियां दूसरों को देने और अनरजिस्टर्ड स्कीमों में निवेश करने से फाइनेंशियल लॉस हो सकता है और कानूनी दिक्कत शुरू हो सकती है।


यह भी पढ़ें : Adani Group पर आरोपों से फिर मॉरीशस पर खड़े हुए सवाल, इमेज सुधारने की कोशिशों के बीच उभरा नया मामला

निवेश से पहले पूरी जांच कर लें

एनएसई ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि जो निवेशक पंकज सोनू और ट्रेडिंग मास्टर की जैसी फर्जी स्कीमों में इनवेस्ट करते हैं वे ऐसा अपने रिस्क, कॉस्ट और नतीजों पर करते हैं। ये स्कीमें एक्सचेंज में रजिस्टर्ड नहीं हैं। इसलिए जो इनवेस्टर्स इनमें पैसे लगाते हैं वे एक्सचेंज की तरफ से किसी तरह की सुरक्षा के हकदार नहीं होंगे। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ने कहा है कि इनवेस्टर्स को किसी स्कीम में निवेश से पहले सावधानी बरतने और पूरी तरह से जांच कर लेनी चाहिए।

सावधानी बरतने से फ्रॉड के नहीं होंगे शिकार

एनएसई ने यह भी कहा है कि उन्हें किसी व्यक्ति या कंपनी के साथ अपने ट्रेडिंग अकाउंट के क्रेडेंशियल भी शेयर नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से इनवेस्टर्स फर्जी स्कीमों का शिकार होने से खुद को बचा सकेंगे। साथ ही वे खुद को फाइनेंशियल लॉस और दूसरी तरह की दिक्कतों से भी बचा सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।