NTPC Green Energy के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी ने जीता 1000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट

NTPC Green Energy Shares: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 6 जनवरी को कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है। दरअसल इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से आयोजित एक ई-रिवर्स नीलामी में 1000 मेगावाट की क्षमता वाला एक सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट जीता है। यह नीलामी 3 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी

अपडेटेड Jan 04, 2025 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
NTPC Green Energy Shares: NTPC ग्रुप की कुल इंस्टॉल्ड और कमर्शियल क्षमता अब 76,598.18 मेगावाट हो गई है

NTPC Green Energy Shares: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 6 जनवरी को कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है। दरअसल इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से आयोजित एक ई-रिवर्स नीलामी में 1000 मेगावाट की क्षमता वाला एक सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट जीता है। यह नीलामी 3 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य "भारत में 2000 मेगावाट इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) कनेक्टेड सोलर PV पावर प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए सौर एनर्जी डेवलपर्स का चयन करना" था।

NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने ₹2.56 प्रति यूनिट के टैरिफ पर 1000 मेगावाट की क्षमता हासिल की है। फिलहाल कंपनी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिलने का इंतजार है।

इससे पहले NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही में गुजरात में अपनी 200 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के पहले भाग के कमर्शियल रूप से शुरू होने का ऐलान किया था। कंपनी ने 27 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसने गुजरात के सादला में स्थित अपने सोलर PV प्रोजेक्ट के पहले चरण का कमर्शियल रूप से शुरू कर दिया है।


कंपनी ने बताया कि उसने पहले चरण में 37.5 मेगावाट के व्यावसायिक संचालन की घोषणा की। यह परियोजना गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से 26 दिसंबर को सर्टिफिकेट मिलने के बाद 21 दिसंबर 2024 से प्रभावी हो गई। पूरी परियोजना 200 मेगावाट की है, जिसे GUVNL/500 MW/Solar (Phase XI) टेंडर के तहत एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने हासिल किया था।

गुजरात परियोजना के पहले चरण के शुरू होने के साथ ही, NTPC ग्रुप की कुल स्थापित और कमर्शियल क्षमता अब 76,598.18 मेगावाट हो गई है। NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयर शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को एनएसई पर 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 128.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- ये हैं 2024 के टॉप-10 मल्टीबैगर स्टॉक, निवेशकों को दिए 600% तक रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।