NTPC के शेयर 52-वीक हाई के करीब, 4 दिनों में 7% चढ़े शेयर, क्या है वजह

NTPC के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन तेजी है। इस दौरान यह मजबूत ग्रोथ आउटलुक के चलते 7 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं, यह अपने 52-वीक हाई 182.95 रुपये के भी करीब पहुंच गया है। पिछले एक महीने में एनटीपीसी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 8.31 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 3:36 PM
पब्लिक सेक्टर की बिजली उत्पादक कंपनी NTPC के शेयर आज इंट्राडे में तीन महीने के उच्च स्तर 181.90 रुपये पर पहुंच गए।

NTPC share price : पब्लिक सेक्टर की बिजली उत्पादक कंपनी NTPC के शेयर आज इंट्राडे में तीन महीने के उच्च स्तर 181.90 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, इस समय यह NSE पर 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 179.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसके शेयरों में आज लगातार चौथे दिन तेजी है। इस दौरान यह मजबूत ग्रोथ आउटलुक के चलते 7 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं, यह अपने 52-वीक हाई 182.95 रुपये के भी करीब पहुंच गया है। पिछले एक महीने में एनटीपीसी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 8.31 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ग्रोथ आउटलुक मजबूत

NTPC 68.96 GW (JV सहित) की स्थापित उत्पादन क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी है। यह 31 मार्च 2022 तक देश में कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का लगभग 17.2 प्रतिशत है। कंपनी भारत में कोयला बेस्ड थर्मल जनरेशन से जुड़ी एक बड़ी कंपनी है।


पिछले कुछ सालों में भारत में कोयला बेस्ड थर्मल प्लांट्स की कुल कैपिसिटी में कंपनी का हिस्सा बढ़ा है। इसके अलावा, कंपनी का कस्टमर बेस, उत्पादन के लिए उपयोग किए जाने वाले फ्यूल के प्रकार और इसकी कैपिसिटी के जियोग्राफिकल विस्तार के मामले में अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड है।

डबल डिजिट में ग्रोथ

पिछले दो महीनों (जनवरी-फरवरी 2023) में बिजली उत्पादन में डबल डिजिट ग्रोथ (10.6 प्रतिशत सालाना) देखी गई है, हालांकि फरवरी (8.3 प्रतिशत सालाना) में कुछ कमी आई है। गर्मियों में डिमांड के कारण जनवरी से जून तक मांग बढ़ने की उम्मीद है। एनटीपीसी का लक्ष्य अगले कुछ सालों में सालाना 5 गीगावॉट से अधिक कमर्शियल कैपिसिटी बढ़ाना है।

बजट में सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पावर सेक्टर पैकेज रखा है। इससे बिजली वितरण कंपनियों को पावर जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनियों का बकाया चुकाने में मदद मिलेगी। इससे कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।