जल्द रॉकेट बन सकता है इस पावर कंपनी का शेयर, क्या अट्रैक्टिव वैल्यूएशन पर खरीदने का मौका है?

एनटीपीसी के लिए आगे अच्छी संभावनाएं दिख रही है। कंपनी के 35.7 गीगावॉट (GW) प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस बढ़ाया है। वह न्यूक्लियर और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े कारोबारी मौकों का भी फायदा उठाना चाहती है

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NTPC का शेयर 18 सितंबर को 0.76 फीसदी गिरकर 327.10 रुपये पर बंद हुआ।

एनटीपीसी का शेयर इस साल मई में 410 रुपये पर पहुंच गया था। अब यह गिरकर 329 रुपये पर आ गया है। इस शेयर पर भी सरकारी कंपनियों के शेयरों में हुई मुनाफावसूली का असर पड़ा है। सरकारी कंपनियों के शेयर लगातार तेजी के बाद हाई लेवल पर पहुंच गए थे, जिसके बाद उनमें प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। गिरावट के बाद एनटीपीसी का शेयर अट्रैक्विट लेवल पर आ गया है।

कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस बढ़ाने का मिलेगा फायदा

एनटीपीसी के लिए आगे अच्छी संभावनाएं दिख रही है। कंपनी के 35.7 गीगावॉट (GW) प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस बढ़ाया है। वह न्यूक्लियर और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े कारोबारी मौकों का भी फायदा उठाना चाहती है। देश में तेजी से बढ़ती बिजली का मांग का फायदा NTPC को मिलेगा। उधर, रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ते फोकस से इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।


कंपनी के पावर जेनरेशन एसेट्स काफी स्ट्रॉन्ग

जून तिमाही में एनटीपीसी का प्रदर्शन अच्छा रहा। साल दर साल आधार पर टैक्स बाद प्रॉफिट (PAT) 13 फीसदी बढ़ा। कंपनी की कोल-बेस्ड फ्लीट ने 76.1 फीसदी PLF हासिल किया। यह देश में 70.32 फीसदी कोल-बेस्ड पीएलएफ से ज्यादा है। इससे कंपनी के जेनरेशन एसेट्स के स्ट्रेंथ का पता चलता है।

अगले कुछ सालों में बड़े पूंजीगत खर्च का प्लान

कंपनी बड़ा इनवेस्टमेंट करने जा रही है, जिससे अगले कई सालों तक इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। FY26 में कंपनी ने 55,986 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया। अभी इसके 35.7 GW प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसमें थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा 12 GW के प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर का प्रोसेस चल रहा है।

रेवन्यू में धीरे-धीरे बढ़ रही रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी

एनटीपीसी का FY27-FY29 के बीच करीब 31 अरब डॉलर के निवेश का प्लान है। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी की बड़ी हिस्सेदारी होगी। कंपनी की रिन्यएबल पावर कपैसिटी करीब 12 GW पहुंच गई है। 30 GW पर काम चल रहा है। कंपनी के मैनेजमेंट ने FY32 तक रिन्यूएबल कपैसिटी 60 GW तक पहुंचाने का टारगेट तय किया है। इससे कंपनी की अर्निंग्स डायवर्सिफायड होगी।

हालिया करेक्शन के बाद शेयर की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव

अभी कंपनी के शेयर में FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के करीब 10 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। कंपनी के रेगुलेटेड एसेट बेस को देखते हुए यह वैल्यूएशन सही लगती है। कंपनी के प्रोजेक्ट्स पूरे होने पर कैश फ्लो बढ़ेगा। यह देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी है, जिससे बिजली का बढ़ती मांग का सबसे ज्यादा फायदा इसे होगा। इससे कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Stocks to buy: इन दो स्टील शेयरों में आने वाली है जोरदार तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने बताई वजह

18 सितंबर को 0.76 गिरा शेयर का प्राइस 

NTPC का शेयर 18 सितंबर को 0.76 फीसदी गिरकर 327.10 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस शेयर ने कोई रिटर्न नहीं दिया है। ऐसे में बाजार में तेजी लौटने पर इस शेयर की रफ्तार तेज हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में गिरने के बाद शेयर की वैल्यूएशन में कमी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।