Nuvama Wealth Management Interim Dividend: स्टॉक ब्रोकिंग और अलाइड सर्विसेज से जुड़ी कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 81.50 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की थी।
