मार्च तिमाही के नतीजे से पहले Nykaa का बड़ा फैसला, ESOP के तहत जारी किए 4.05 लाख शेयर

Nykaa grants ESOPs ahead of Q4 Results: ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से ब्यूटी और फैशन प्रोडक्ट्स बेचने वाली नायका जल्द ही मार्च तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है। हालांकि कंपनी ने खुलासा किया है कि नतीजे आने से पहले इसने सोमवार 20 मई को एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन पॉलिसी (ESOP) के तहत 4.05 लाख शेयर जारी किए हैं

अपडेटेड May 22, 2024 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
एक साल में Nykaa के शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 25 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 122.05 रुपये के भाव पर था। इस लेवल 8 महीने से भी कम समय में यह 60 फीसदी से अधिक उछलकर 10 जनवरी 2024 को 195.40 रुपये पर पहुंच गया।

Nykaa grants ESOPs ahead of Q4 Results: ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से ब्यूटी और फैशन प्रोडक्ट्स बेचने वाली नायका जल्द ही मार्च तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है। हालांकि कंपनी ने खुलासा किया है कि नतीजे आने से पहले इसने सोमवार 20 मई को एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन पॉलिसी (ESOP) के तहत 4.05 लाख शेयर जारी किए हैं। नायका के शेयरों के मौजूदा भाव के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब 7.18 करोड़ रुपये होगी। इसके शेयर मंगलवार 21 मई को BSE पर 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 177.30 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

पहले भी Nykaa जारी कर चुकी है ESOPs

यह पहली बार नहीं है, जब नायका ने एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन पॉलिसी के तहत शेयर जारी किे हैं। इससे पहले नायका की ESOP 2022 स्कीम के तहत कंपनी ने अपने एंप्लॉयीज को 16 लाख शेयर जारी किए थे और स्टॉक यूनिट प्लान, 2022 के तहत 4 लाख यूनिट जारी किए गए थे। स्टॉक यूनिट प्लान के तहत जिन एंप्लॉयीज को शेयर मिले थे, उन्हें 90 दिनों के भीतर अपने विकल्प को चुनना था।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

अब एक साल में नायका के शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 25 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 122.05 रुपये के भाव पर था। इस लेवल 8 महीने से भी कम समय में यह 60 फीसदी से अधिक उछलकर 10 जनवरी 2024 को 195.40 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से फिलहाल यह 9 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Share Buyback: Cheviot एक बार फिर कर सकती है शेयर बायबैक, 24 मई को हो सकता है ऐलान

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।