Nykaa Share Price: टॉप लेवल पर नियुक्तियां भी नहीं बचा पा रहा शेयरों को, 72% डुबो चुका है निवेशकों की पूंजी

Nykaa Share Price: कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों मेंआज भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हाल ही में इसके टॉप लेवल के एंप्लॉयीज ने कंपनी छोड़ दी थी तो शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई थी लेकिन अब जब नियुक्तियां हुई हैं तो पॉजिटिव माहौल नहीं बन पा रहा है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
Nykaa के शेयरों में निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। रिकॉर्ड ऊंचाई से इसके शेयर 72 फीसदी से अधिक फिसल चुके हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Share Price: कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में नई नियुक्तियों का खास असर नहीं दिख पा रहा है। हाल ही में इसके टॉप लेवल के एंप्लॉयीज ने कंपनी छोड़ दी थी जिसका शेयरों पर निगेटिव असर दिखा था। हालांकि अब इसने 50 से अधिक सदस्यों वाली लीडरशिप टीम में कुछ सीनियर एग्जेक्यूटिव्स को नियुक्त किया है लेकिन शेयरों पर अभी इसका पॉजिटिव इफेक्ट नहीं है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 119.80 रुपये (Nykaa Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। रिकॉर्ड ऊंचाई से इसके शेयर 72 फीसदी से अधिक फिसल चुके हैं। इसका फुल मार्केट कैप 34,300.67 करोड़ रुपये है।

    डिजिटल जमाने की ईस्ट इंडिया कंपनी है Google, इस पॉलिसी पर भड़के शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल

    एक्सचेंज फाइलिंग में नियुक्तियों का खुलासा


    नायका ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में नियुक्तियों का खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि इन्हें मेच्योरिटी, इंडस्ट्री में अनुभव के साथ-साथ इनोवेशन और ग्रोथ को लेकर उनके पैशन के आधार पर चुना गया है। कंपनी की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर ने नए लीडर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया है। फाल्गुनी का कहना है कि ये लीडर्स ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में कंपनी को लीडिंग प्लेयर बनाने में मदद करेंगे।

    Multibagger Stock: वायर कंपनी ने तीन साल में 2207% बढ़ाया पैसा, डिविडेंड के मामले में भी शानदार है ट्रैक रिकॉर्ड, फिर बांटने का ऐलान

    Nykaa के शेयरों ने भारी घाटा कराया है निवेशकों का

    नायका के शेयरों में निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। इसके शेयर 10 नवंबर 2021 को लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को 78 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला था। पहले दिन आईपीओ प्राइस 1125 रुपये से बीएसई पर यह 96 फीसदी प्रीमियम 2,206.70 रुपये पर बंद हुआ था। प्री-आईपीओ शेयरों के एक साल का लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर शेयरों की बिकवाली थामने के लिए कंपनी ने 5:1 के रेश्यो में बोनस बांटा था लेकिन बिकवाली नहीं थम पाई। यह 26 नवंबर को रिकॉर्ड ऊंचाई 429.86 रुपये (बोनस के हिसाब से एडजस्टेड प्राइस) पर था और अब 119.80 रुपये पर है यानी कि रिकॉर्ड ऊंचाई से यह 72 फीसदी से अधिक टूट चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।