NYKAA share price: बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच भी नायका और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी, ये रही वजह

Market today : बाजार की गिरावट में भी NYKAA और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी है। फिलहाल NYKAA 7.33 रुपए यानी 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ 175 रुपए के पार दिख रहा है। हीं, जुबिलेंट फूड 11.20 रुपए यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 770 रुपए के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 1:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market : NYKAA और जुबिलेंट फूड में तेजी की वजह पर नजर डालें तो इनके तीसरे तिमाही के अपडेट और आगे के गाइडेंस काफी अच्छे हैं

Jubilant Food share price : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 अंक से ज्यादा सुधरकर 24000 के करीब है। बैंक निफ्टी में दबाव कायम है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल है। सरकारी बैंकों में आज तेज गिरावट है। निफ्टी PSU BANK INDEX करीब 3 फीसदी गिरा है। 6 फीसदी से ज्यादा फिसलकर UNION BANk वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB 4 फीसदी गिरे है। साथ ही मेटल और फार्मा शेयर भी नीचे हैं। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी है।

बाजार की गिरावट में भी NYKAA (FSN E-Commerce Ventures Nykaa) और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी है। फिलहाल NYKAA 7.33 रुपए यानी 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ 175 रुपए के पार दिख रहा है। इसका आज का दिन का हाई 176.60 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 23,964,795 शेयरों के आसपास और मार्केट कैप 50,058 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।

वहीं, जुबिलेंट फूड 11.20 रुपए यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 770 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 796.75 रुपए हैं। स्टॉक का वॉल्यूम 7,062,648 शेयरों के आसपास और मार्केट कैप 50,771 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।


NYKAA और जुबिलेंट फूड में तेजी की वजह पर नजर डालें तो इनके तीसरे तिमाही के अपडेट और आगे के गाइडेंस काफी अच्छे हैं। इसका आज इन शेयरों के फायदा मिल रहा है।

NYKAA Q3 अपडेट

कंपनी ने कहा है कि तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू 20 फीसदी से ज्यादा रहना संभव है। ब्यूटी सेगमेंट में तिमाही आधार पर सुधार संभव है। ब्यूटी में GMV ग्रोथ 30 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है। ब्यूटी सेगमेंट में आय ग्रोथ 20 फीसदी से ज्यादा रहनी संभव है। वहीं, फैशन सेगमेंट में आय 20 फीसदी के करीब रहने का अनुमान। ऑनलाइन फैशन में सुस्त डिमांड बरकरार रहने की संभावना है।

2025 Market Outlook: नए साल में शानदार रिटर्न के लिए इन खास थीम्स पर करें फोकस, HDFC बैंक से रहें दूर

JUBILANT FOOD Q3 अपडेट

कंपनी ने कहा की उसकी कंसो रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 56.2% बढ़कर 2,153 करोड़ रुपए रह सकती है। वहीं, स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 18.9 फीसदी बढ़कर 1,611 करोड़ रुपए रह सकता है। तीसरी तिमाही में डॉमिनेज की LFL ग्रोथ सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़ सकती है। तीसरी तिमाही में 130 नए स्टोर जोड़े हैं। कुल स्टोरों की संख्या 3,260 हो गई है। इस अवधि में Domino’s इंडिया ने 60 नए स्टोर खोले हैं। इसके कुल स्टोरों की संख्या 2,139 हो गई है। Domino’s टर्की ने 25 नए स्टोर खोले है। इसके कुल स्टोरों की संख्या 738 हो गई है। Domino’s Turkey LFL ग्रोथ -3.2 फीसदी रहने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।