Get App

NYKAA share price: बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच भी नायका और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी, ये रही वजह

Market today : बाजार की गिरावट में भी NYKAA और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी है। फिलहाल NYKAA 7.33 रुपए यानी 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ 175 रुपए के पार दिख रहा है। हीं, जुबिलेंट फूड 11.20 रुपए यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 770 रुपए के आसपास दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 1:46 PM
NYKAA share price: बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच भी नायका और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी, ये रही वजह
Stock market : NYKAA और जुबिलेंट फूड में तेजी की वजह पर नजर डालें तो इनके तीसरे तिमाही के अपडेट और आगे के गाइडेंस काफी अच्छे हैं

Jubilant Food share price : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 अंक से ज्यादा सुधरकर 24000 के करीब है। बैंक निफ्टी में दबाव कायम है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल है। सरकारी बैंकों में आज तेज गिरावट है। निफ्टी PSU BANK INDEX करीब 3 फीसदी गिरा है। 6 फीसदी से ज्यादा फिसलकर UNION BANk वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB 4 फीसदी गिरे है। साथ ही मेटल और फार्मा शेयर भी नीचे हैं। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी है।

बाजार की गिरावट में भी NYKAA (FSN E-Commerce Ventures Nykaa) और जुबिलेंट फूड में अच्छी तेजी है। फिलहाल NYKAA 7.33 रुपए यानी 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ 175 रुपए के पार दिख रहा है। इसका आज का दिन का हाई 176.60 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 23,964,795 शेयरों के आसपास और मार्केट कैप 50,058 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।

वहीं, जुबिलेंट फूड 11.20 रुपए यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 770 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 796.75 रुपए हैं। स्टॉक का वॉल्यूम 7,062,648 शेयरों के आसपास और मार्केट कैप 50,771 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।

NYKAA और जुबिलेंट फूड में तेजी की वजह पर नजर डालें तो इनके तीसरे तिमाही के अपडेट और आगे के गाइडेंस काफी अच्छे हैं। इसका आज इन शेयरों के फायदा मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें