Nykaa Share Price: बड़ा धमाल, FY30 विजन पर शेयर रॉकेट, 8% उछलकर पहुंचे एक साल के हाई पर

Nykaa Share Price: नायका के शेयरों ने आज निवेशकों को निहाल कर दिया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक के लिए अपने लक्ष्य का ऐलान किया तो निवेशक चहक उठे और शेयरों ने जश्न मनाया। ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते रॉकेट की स्पीड से उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जानिए कंपनी का लक्ष्य क्या हैं, जिस पर शेयरों की चमक बढ़ गई

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 4:16 PM
Nykaa Share Price: ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेलर नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज तगड़ा धमाल मचाया। 8% उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया।

Nykaa Share Price: ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेलर नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज तगड़ा धमाल मचाया। 8% उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के वित्त वर्ष 2030 के विजन (FY30 Vision) पर आई। कंपनी ने अपने एनुअल इंवेस्टर डे 2026 में FY30 विजन में अगले कुछ वर्षों में $500 करोड़ से अधिक के ब्यूटी और लाइफस्टाइल बिजनेस बनने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट का जश्न शेयरों ने भी मनाया। आज बीएसई पर यह 5.99% की बढ़त के साथ ₹298.10 पर है बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8% चढ़कर एक साल के हाई ₹303.75 पर पहुंच गया था। पिछले साल 20 जून 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹191.20 पर था।

क्या है Nykaa का FY30 विजन

नायका का लक्ष्य अपने ब्यूटी बिजनेस का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2030 तक दो से तीन गुना बढ़ाने का है तो EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट के चार से पांच गुना और ऑपरेटिंग मार्जिन के लो-टू-मिड टीन्स यानी 10-15% तक पहुंचने का है। कंपनी की योजना 40% से अधिक RoCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) बनाए रखने की है। कंपनी का कहना है कि अनुशासित तरीके से एग्जीक्यूशन, ऑपरेटिंग लेवरेज और कैपिटल-एफिसिएंट इंवेस्टमेंट्स से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 'हाउस ऑफ नायका' बिजनेस की नेट सेल्स वैल्यू वित्त वर्ष 2030 तक ₹5 हजार करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य है।


नायका की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर का कहना है कि अगला दशक भारत की लाइफस्टाइल इकॉनमी के लिए बहुत अहम होगा। फाल्गुनी नायर के मुताबिक जैसे-जैसे भारत FY36 तक $8-10 ट्रिलियन की इकॉनमी बनने की ओर बढ़ेगा; लोगों की बढ़ती आमदनी, डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने और बदलती उम्मीदों की वजह से ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज़ों पर खर्च बढ़ेगा।

वित्त वर्ष 2030 तक नायका का लक्ष्य फैशन बिजनेस में GMV (ग्रास मर्चेंडाइज वैल्यू) को 3-3.5 गुना तक बढ़ाने, हाई सिंगल डिजिट ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल करने और लॉन्ग-टर्म में 10% से अधिक स्थिर प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ बढ़ने का है।

सुपरस्टोर बिजनेस में बात करें तो अभी ब्यूटी, पर्सनल केयर और वेलनेस कैटेगरीज में इसकी 200 से अधिक ब्रांड्स के साथ साझेदारी है, 4.94 लाख से अधिक रिटेलर नेटवर्क है और जीएमवी ₹1187 करोड़ है। अब कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक जीएमवी ₹3500 करोड़ तक पहुंचाने और रिटेलर्स नेटवर्क 10 लाख से अधिक बनाने का है।

FY30 तक कंपनी का लक्ष्य अपने ब्यूटी बिज़नेस को बढ़ाकर 600 से ज़्यादा स्टोर्स का रिटेल फुटप्रिंट बनाने का है, ताकि 10 करोड़ ब्यूटी कंज्यूमर्स तक पहुंचा जा सके। अभी Nykaa का ब्यूटी बिजनेस 99 शहरों में 313 स्टोर्स में फैला हुआ है।

छह साल में कई गुना बढ़ा बिजनेस

वित्त वर्ष 2026 में नायका के ब्यूटी बिजनेस की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) ₹15,000 करोड़, फैशन बिजनेस की GMV ₹4,954 करोड़ और House of Nykaa Beauty की GMV ₹2,788 करोड़ रही। पिछले छह वर्षों में इन सभी बिजनेस में कई गुना बढ़ोतरी हुई है और कैटेगरी के आधार पर इनका बिजनेस डिस्ट्रिब्यूशन 1,50,000 गेट्स से उछलकर 4.5 करोड़ कंज्यूमर बेस तक पहुंच गया।

BitCoin Crash: 8 ही महीने में 50% टूटा बिटकॉइन, इन 4 वजहों से क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।