Get App

इस ब्लॉक डील ने बढ़ाई Nykaa में बिकवाली, ढाई फीसदी से अधिक टूट गए शेयर

Nykaa Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज नायका ब्रांड की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। एक ब्लॉक डील ने इस पर बिकवाली का दबाव बनाया है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबार में BSE पर ढाई फीसदी से अधिक टूटकर 188.80 रुपये पर आ गए अब ब्लॉक डील की बात करें तो इसके तहत 2.62 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर शेयरों का लेन-देन हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 9:39 AM
इस ब्लॉक डील ने बढ़ाई Nykaa में बिकवाली, ढाई फीसदी से अधिक टूट गए शेयर
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 में Nykaa का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.2 करोड़ रुपये से 50 फीसदी बढ़कर 7.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Nykaa Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज नायका ब्रांड की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। एक ब्लॉक डील ने इस पर बिकवाली का दबाव बनाया है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबार में BSE पर ढाई फीसदी से अधिक टूटकर 188.80 रुपये पर आ गए। फिलहाल बीएसई पर यह 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 190.85 रुपये पर है। अब ब्लॉक डील की बात करें तो इसके तहत 2.62 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर शेयरों का लेन-देन हुआ है लेकिन यह खुलासा नहीं हो पाया कि 490 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील में किसने शेयरों को बेचा और किसने खरीदा।

हालांकि सीएनबीसी-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक लेक्सडेल इंटरनेशनल (Lexdale International) अपनी 2.62 फीसदी हिस्सेदारी बेचने वाली थी। इस डील के लिए लॉक-इन पीरियड 45 दिनों का है और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गने स्टैनले और जेपी मॉर्गन इसके ब्रोकर्स हैं।

Stock Tips: एक साल के हाई पर ये तीन शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी और तेजी की गुंजाइश

Nykaa की कैसी है कारोबारी सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें