Nykaa Block Deal: पिछले कुछ दिनों से नायका के शेयरों में जबरदस्त गिरावट जारी है। 10 नवंबर को यह गिरावट और बढ़ने के आसार हैं। कंपनी के शेयरों का Lockin Period 10 नवंबर को खत्म हो रहा है। उससे एक दिन पहले ही CITY ने ब्लॉकडील में नायका के 250 करोड़ रुपए के शेयर बेचने का फैसला किया है। यह डील नायका के मार्केट प्राइस से 2% तक नीचे के भाव पर हो सकता है। लिहाजा 10 नवंबर को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट के आसार हैं। 9 नवंबर को नायका के शेयर 8.13% नीचे 1040.10 रुपए पर बंद हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक, 10 नवंबर को माला गावकर (Mala Gaokar) भी नायका के शेयरों में बिकवाली कर सकती हैं। इसमें ज्यादातर ESOP के तौर पर मिले शेयर शामिल हैं।
इसके साथ ही स्टीडव्यू कैपिटल मॉरिशस (Steadview Capital Mauritius), टीपीजी ग्रोथ, लाइटहाउस इंडिया फंड और हरिंदरपाल सिंह बंगा, नरोत्तम सेखसरिया और सुनील कांत मुंजाल अपनी हिस्सेदारी बेचने के योग्य हो जाएंगे।
Nykaa के बोनस शेयरों का एक्स डेट आज
नायका ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी हर एक शेयर पर 5 शेयरों का बोनस दे रही है। इसका एक्स डेट 10 नवंबर है। एक्स डेट के मायने हैं कि 10 नवंबर तक खरीदे गए शेयरों पर ही बोनस का फायदा मिलेगा।
इस साल 47% गिर गए Nykaa के शेयर
नायका के शेयर पिछले साल 10 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर बंपर बढ़त के साथ 2001 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए थे। यह इसके 1,125 रुपये के IPO प्राइस से करीब 78 फीसदी अधिक था। स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के बाद इसके शेयर 26 नवंबर को 2,574 रुपये के भाव तक पहुंच गए थे, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। पिछले एक साल में शेयर 50 फीसदी टूट चुका है। वहीं, 2022 में 47 फीसदी और छह महीने में 23 फीसदी कमजोर हो चुका है।
क्या करें Nykaa के निवेशक?
एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स के इंडिया इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट अमित सचदेवा ने कहा, हाल में लॉक-इन की एक्सपायरी के चलते शेयर में गिरावट बनी हुई है। हम अभी भी इसकी वैल्यूएशन ज्यादा आकर्षक लग रही है। वह Nykaa के लिए सबसे ज्यादा बूलिश एनालिस्ट्स में से एक हैं। उन्होंने अगले एक साल के लिए शेयर को 2,180 रुपये का टारगेट दिया है।
कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने शेयर के लिए 1,615 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं, HDFC securities ने बिकवाली की सलाह के साथ शेयर के लिए 800 रुपये का टारगेट दिया है।