कई बार Credit Card और Debit Card का इस्तेमाल करके आप डिजिटल पेमेंट (Digital payment) करने की कोशिश करते हैं और किसी कारण की वजह से पेमेंट फेल हो जाता है। पेमेंट फेल होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक Internet connectivity की कमी है। हालांकि अब आप जल्द ही कार्ड और मोबाइल के जरिए ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के भी आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को पायलट स्कीम (Pilot Scheme) पर ऑफलाइन (offline mode) यानी बिना इंटरनेट के कार्ड और मोबाइल के जरिए छोटे पेमेंट से संबंधित खुदरा पेमेंट स्कीम (Offline Payment Through Cards) की घोषणा की है।
ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट को अपनाएंगे युवा
इस पहल का मकसद उन जगहों पर भी डिजिटल लेन-देन के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करना है, जहां इंटरनेट कनेक्टविवटी की कमी है। RBI ने विकासात्मक और नियामकीय नीतियों पर बयान में कहा कि केंद्रीय बैंक इकाइयों को ऑफलाइन पेमेंट समाधान डवलप करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। इसीलिए Pilot Scheme के तहत यूजर्स के हितों, देनदारी सुरक्षा आदि का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन माध्यम से छोटे पेमेंट की सुविधाओं के साथ छोटी राशि के पेमैंट की अनुमति देने का प्रस्ताव है।
इसमें कहा गया है कि इस संदर्भ में जल्दी ही निर्देश जारी किए जाएंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि पायलट योजना से प्राप्त अनुभव के आधार पर स्कीम लागू करने को लेकर जल्दी ही डिटेल्स गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे। RBI ने कहा कि ग्रामीण यानी दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की कमी और स्लो चलने के कारण अक्सर पेमेंट नहीं हो पाता है। इसको देखते हुए कार्ड, वॉलेट और मोबाइल जैसी तकनीकों के माध्यम से ऑफलाइन पेमेंट का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि Payment System Operators (PSOs) को Online Dispute Resolution (ODR) लागू करना होगा। डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ विवाद और शिकायतें भी बढ़ी हैं। शिकायतों के समाधान की यह व्यवस्था नियम आधारित और पारदर्शी होगी। इसमें Humanitarian intervention नहीं होगा या अगर होगा भी तो बहुत कम। इस पहल का मकसद विवादों और शिकायतों का समय पर और प्रभावी तरीके से निपटाना है।
कैसे करेगा काम?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक पेमेंट, कार्ड, वॉलेट या मोबाइल समेत किसी भी अन्य channel के माध्यम से किया जा सकता है।
-पेमेंट remote or proximity मोड में किया जा सकता है।
-Payment Transactions किसी भी Additional Factor of Authentication (AFA) के बिना भी ऑफर की जा सकती है।
- Payment Transactions की अधिकतम सीमा (Limit of a Payment Transaction) 200 रुपये होगी।
- Transactions डिटेल्स मिलते ही PSO आपको रियल टाइम पर transaction alerts भेजेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
