ऑयल इंडिया और ओएनजीसी के शेयर 10 जून को क्रैश कर गए। ऑयल इंडिया का शेयर 9.45 फीसदी गिरकर बंद हुआ। ओएनजीसी का शेयर 2.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 251.90 रुपये पर बंद हुआ। अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट है।
