Get App

Video: बंदरिया को लगी ऐसी तलब कि पहुंच गई शराब की दुकान, बोतल से पीकर वहीं सो गई! वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: झारखंड के रांची में एक बंदरिया की हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया। ओरमांझी की शराब की दुकान में घुसी बंदरिया ने कथित तौर पर बोतल से शराब पी और फिर वहीं सो गई। अनोखा नजारा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित निकालने की कोशिश की

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 1:53 PM
Video: बंदरिया को लगी ऐसी तलब कि पहुंच गई शराब की दुकान, बोतल से पीकर वहीं सो गई! वीडियो हुआ वायरल
अनोखी घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे।

झारखंड के रांची में एक बंदरिया ने ऐसा कारनामा कर दिया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। मामला ओरमांझी के ब्लॉक चौक का है, जहां एक बंदरिया अचानक शराब की दुकान के अंदर जा पहुंची। पहले तो वह दुकान में इधर-उधर घूमती रही, लेकिन कुछ ही देर में उसने वहां रखी शराब की बोतल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि बंदरिया ने बोतल से थोड़ी शराब पी और इसके बाद वहीं आराम से बैठ गई। कुछ समय बाद वह दुकान के अंदर ही सो गई, जिससे दुकानदार और आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।

देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई और लोग इस अनोखे नजारे को देखने पहुंचने लगे। मामले की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

दुकान में घूमते-घूमते बोतल पर पड़ी नजर

बताया जा रहा है कि बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद उसकी नजर वहां रखी शराब की एक बोतल पर पड़ी। उसने बोतल से कुछ शराब पी और फिर दुकान के अंदर ही आराम से बैठ गई। दुकानदार और आसपास मौजूद लोग इस पूरे नजारे को देखकर हैरान रह गए। मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब बंदरिया ने दुकान को जैसे अपना आराम करने का ठिकाना ही समझ लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें