Stock in Focus: भाविश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने नए 4680 भारत सेल पावर व्हीकल की बड़े पैमाने पर डिलीवरी शुरू कर दी। कंपनी का दावा है कि वह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जो बैटरी सेल से लेकर बैटरी पैक और व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन की मालिक है। इसका पहला प्रोडक्ट S1 Pro+ (5.2kWh) है, जो अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
