Stocks in Focus: ओला इलेक्ट्रिक ने किया ₹100 करोड़ का नया निवेश, जानिए कहां से आया पैसा

Stocks in Focus: ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी बैटरी सब्सिडियरी में ₹100 करोड़ का निवेश किया है। यह फंड OCRPS के जरिए ग्रुप के भीतर डाला गया है। जानिए कंपनी को ये पैसा कहां से मिला और इसका इस्तेमाल इस तरह क्यों किया जा रहा है।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
Ola Electric Mobility Limited के शेयर मंगलवार को NSE पर 0.08% की मामूली बढ़त के साथ ₹34.67 पर बंद हुए।

Stocks in Focus: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Mobility Limited) ने मंगलवार को अहम जानकारी साझा की। भाविश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (OET) ने ₹100 करोड़ की Optionally Convertible Redeemable Preference Shares (OCRPS) के अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कुल 10 करोड़ OCRPS जारी की गई हैं। ये पैसे ओला इलेक्ट्रिक की बैटरी सब्सिडियरी में निवेश किए जाएंगे।

OCRPS क्या होते हैं

Optionally Convertible Redeemable Preference Shares (OCRPS) ऐसे प्रेफरेंस शेयर होते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि कंपनी ने ऐसा पैसा जुटाया है जिसे वह अभी कर्ज की तरह इस्तेमाल कर सकती है और बाद में जरूरत पड़ने पर शेयर में बदल सकती है या वापस लौटा सकती है।


यानी इस फंडिंग से अभी कंपनी के इक्विटी शेयर तुरंत नहीं बढ़ते, इसलिए प्रमोटर्स की हिस्सेदारी पर तत्काल असर नहीं पड़ता। भविष्य में अगर कंपनी चाहे या तय शर्तें पूरी हों, तो इन प्रेफरेंस शेयरों को इक्विटी में बदला जा सकता है। अगर कन्वर्जन नहीं किया गया, तो तय समय पर कंपनी यह पैसा रिडीम करके लौटा भी सकती है।

बोर्ड मीटिंग में मिली मंजूरी

यह फैसला 23 दिसंबर को हुई OET की बोर्ड मीटिंग में लिया गया। यह IPO से जुटाई गई रकम के संशोधित इस्तेमाल (revised utilisation of IPO proceeds) के तहत कैपिटल इन्फ्यूजन की तीसरी किस्त है। इसे इस साल की शुरुआत में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल चुकी थी।

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि ये Series A OCRPS नॉन-क्यूम्युलेटिव और नॉन-पार्टिसिपेटिंग होंगी। हर प्रेफरेंस शेयर का फेस वैल्यू ₹10 रखा गया है और इन पर 0.001 प्रतिशत का कूपन लागू होगा। यह अलॉटमेंट प्रेफरेंशियल बेसिस पर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए किया गया है।

किसे अलॉट किए गए शेयर

ये OCRPS Ola Cell Technologies Private Limited को अलॉट किए गए हैं। यह Ola Electric Mobility की ही एक और सब्सिडियरी कंपनी है। यानी पूरा लेनदेन ग्रुप के भीतर ही किया गया है।

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, यह ₹100 करोड़ का फंड एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में डाला जाएगा। जैसे-जैसे आगे कैपिटल की जरूरत होगी और अतिरिक्त रकम लगाई जाएगी। OCRPS के कन्वर्जन से जुड़ी डिटेल्स भी बाद में नियमानुसार साझा की जाएंगी।

Ola Electric के शेयरों का हाल

Ola Electric Mobility Limited के शेयर मंगलवार को NSE पर 0.08% की मामूली बढ़त के साथ ₹34.67 पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में स्टॉक 15.05% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 62.60% तक क्रैश हो चुका है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 14.55 हजार करोड़ रुपये है।

Suzlon Energy Share: सुजलॉन का बिजनेस मजबूत, फिर शेयरों में तेजी क्यों नहीं? ब्रोकरेज ने बताई बड़ी वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।