Get App

Ola Electric लाई खास बैटरी सिस्टम, AC से सिंचाई पंप तक सब चलेगा; इन्वर्टर-जेनरेटर का बताया विकल्प

भाविश अग्रवाल की Ola Electric ने Ola शक्ति नाम से घरेलू बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह AC से लेकर सिंचाई पंप तक चला सकता है। ओला ने इसे पारंपरिक इन्वर्टर और डीजल जेनरेटर का स्वदेशी विकल्प बताया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 11:16 PM
Ola Electric लाई खास बैटरी सिस्टम, AC से सिंचाई पंप तक सब चलेगा; इन्वर्टर-जेनरेटर का बताया विकल्प
Ola Electric Mobility Limited के शेयर सोमवार को 0.03% की मामूली गिरावट के साथ ₹39.49 पर बंद हुए।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Mobility Limited) ने सोमवार को तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित अपनी गीगाफैक्ट्री से अपना पहला रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लॉन्च किया। इस सिस्टम का नाम Ola शक्ति रखा गया है।

भाविश अग्रवाल के मालिकाना हक वाली कंपनी के मुताबिक, यह कदम उसके स्वदेशी 4680 भारत सेल प्लेटफॉर्म को बड़े स्तर पर अपनाने की दिशा में है। इससे Ola Electric की मौजूदगी ऑटोमोबाइल सेक्टर से आगे ऊर्जा स्टोरेज तक फैलती है। Ola शक्ति के लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर ₹999 के साथ शुरू हो चुकी है।

ऑटो सेक्टर से एनर्जी स्टोरेज पर फोकस

Ola Electric ने कहा कि Ola शक्ति का लॉन्च कंपनी की नई रणनीति को दिखाता है। इसमें वह सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक सीमित न रहना चाहती, बल्कि एनर्जी स्टोरेज जैसे उभरते सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी का दावा है कि Ola शक्ति भारत का पहला ऐसा रेजिडेंशियल BESS है, जिसे पूरी तरह देश में ही डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें