Get App

Ola Electric Mobility: 2 दिन अपर सर्किट के बाद शेयर लाल निशान में, 1% लुढ़का

Ola Electric Mobility Stock Price: ओला इलेक्ट्रिक का IPO कुल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 5.53 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4 गुना और NII के​ लिए रिजर्व हिस्सा 2.51 गुना भरा था। कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 12.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 2,763.03 करोड़ रुपये जुटाए थे

Ritika Singhअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 5:04 PM
Ola Electric Mobility: 2 दिन अपर सर्किट के बाद शेयर लाल निशान में, 1% लुढ़का
Ola Electric शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 131.29 रुपये है।

Ola Electric Mobility Shares: भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में 13 अगस्त को बीएसई पर इंट्राडे में 19 प्रतिशत तक की तेजी दिखी लेकिन बाद में शेयर लाल निशान में बंद हुआ। इससे पहले लगातार 2 कारोबारी दिन शेयर में 20 प्रतिशत की बढ़त रही थी और अपर सर्किट लगा था। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत शेयर बाजार में 9 अगस्त को हुई थी। IPO को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिलने के बावजूद शेयर की एंट्री फ्लैट रही थी और यह बीएसई पर 75.99 रुपये और NSE पर 76 रुपये पर लिस्ट हुआ था। आईपीओ के लिए अपर प्राइस बैंड 76 रुपये ही था।

लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी आई थी और शुक्रवार, 9 अगस्त को शेयर बीएसई पर अपर सर्किट में 91.18 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद सोमवार, 12 अगस्त को भी यह अपर सर्किट में 109.41 रुपये पर बंद हुआ। शेयर 13 अगस्त को बीएसई पर बढ़त के साथ 120.68 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 19 प्रतिशत तक चढ़ा और 130 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.07 रुपये पर सेटल हुआ।

मॉर्निंग ट्रेड में 15 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त

Ola Electric का मार्केट कैप 47600 करोड़ रुपये है। कंपनी 14 अगस्त को अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है। इसके अलावा खबर है कि यह स्वतंत्रता दिवस पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पर्दा उठाने की तैयारी में भी है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें