Get App

Ola Electric Shares: बॉम्बे हाईकोर्ट ने CEO भाविश अग्रवाल के अरेस्ट वारंट पर लगाई रोक, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 3.6% उछले

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को तेजी देखी गई। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 3.6 प्रतिशत तक उछल गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 10:14 AM
Ola Electric Shares: बॉम्बे हाईकोर्ट ने CEO भाविश अग्रवाल के अरेस्ट वारंट पर लगाई रोक, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 3.6% उछले
Ola Electric Shares: साउथ गोवा की डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने भाविश अग्रवाल के खिलाफ वारंट जारी किया था

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को तेजी देखी गई। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 3.6 प्रतिशत तक उछल गए। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट पर आज विराम लग गया।

सुबह 9:25 बजे के करीब, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर एनएसई पर 3.6 प्रतिशत चढ़कर 29 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे पहले मंगलवार को शेयर 2.5 प्रतिशत गिरकर 28.11 रुपये पर बंद हुआ था और इंट्राडे में इसने 27.36 रुपये का नया 52 हफ्ते का निचला स्तर छू लिया था।

क्या है मामला?

साउथ गोवा की डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने भाविश अग्रवाल के खिलाफ वारंट जारी किया था। आरोप था कि नोटिस मिलने के बावजूद वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें