Ola Electric Q3 Results: शुद्ध घाटा ₹487 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 55% गिरा, अब शेयरों पर रहेगी नजर

Ola Electric Q3 Results: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शुक्रवार 13 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 55% गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,045 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement
Ola Electric Q3 Results: पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 50 प्रतिशत से अधिक टूट चुके हैं

Ola Electric Q3 Results: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शुक्रवार 13 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 55% गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,045 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं सितंबर तिमाही में रहे 690 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से इसमें 31.9% की गिरावट आई है। हालांकि इस दौरान ग्रॉस मार्जिन में सुधार देखने को मिला और सालाना आधार पर घाटे में कुछ कमी आई।

कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटे शुद्ध घाटा 487 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही में रहे 418 करोड़ रुपये की तुलना में 16.5% अधिक है। हालांकि, सालाना आधार पर घाटा 13.7% घटा है, क्योंकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 564 करोड़ रुपये था।


एडजस्टेड ऑपरेटिंग EBITDA घाटा भी तिमाही आधार पर 25% बढ़कर 323 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर तिमाही में 258 करोड़ रुपये था। हालांकि सालाना आधार पर यह घाटा 34.6% कम हुआ है, क्योंकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 494 करोड़ रुपये था।

EBITDA मार्जिन में भी गिरावट दर्ज की गई। यह पिछली तिमाही के -37.4% से गिरकर -68.7% पर पहुंच गया।

ग्रॉस मार्जिन में सुधार

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के ग्रॉस मार्जिन में दिसंबर तिमाही के दौरान सुधार आया। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 34.3% रहा, जो सितंबर तिमाही के 30.9% से 3.4 प्रतिशत अंक अधिक है। सालाना आधार पर यह 18.6% से 15.7 प्रतिशत अंक बढ़ा है। ग्रॉस प्रॉफिट 161 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही आधार पर 24.4% कम और सालाना आधार पर 17% कम रहा।

डिलीवरी में भारी गिरावट

कंपनी की डिलीवरी संख्या में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर तिमाही में कुल 32,680 यूनिट्स की डिलीवरी हुई, जो पिछली तिमाही में हुई 52,666 यूनिट्स की डिलीवरी से 38% कम है। सालाना आधार पर गिरावट और भी अधिक रही। पिछले साल इसी तिमाही में 84,029 यूनिट्स की डिलीवरी हुई थी, यानी इस बार 61% की कमी आई है।

खर्च और ऑटो सेगमेंट का प्रदर्शन

कुल ऑपरेटिंग खर्च तिमाही आधार पर 3.8% बढ़कर 432 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सालाना आधार पर इसमें 34% की कमी आई है। ऑटोमोटिव सेगमेंट का रेवेन्यू 32% घटकर 467 करोड़ रुपये रह गया। इस सेगमेंट में एडजस्टेड ऑपरेटिंग EBITDA घाटा 63.7% बढ़कर 167 करोड़ रुपये हो गया, जो Q2 में 102 करोड़ रुपये था।

शेयर प्रदर्शन

नतीजों से पहले ओला इलेक्ट्रिक मोबिलटी के शेयर शुक्रवार को 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 30.09 रुपये पर बंद हुआ था। साल 2026 में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 17.59 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयर 50 प्रतिशत से अधिक टूट चुके हैं। तिमाही नतीजों के बाद अब सोमवार 16 फरवरी के कारोबार में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फोकस में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: 49% तक चढ़ सकते हैं ये 2 डिफेंस शेयर, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने लगाया दांव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।