Ola Electric Rights Issue: ₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी, ₹27 प्रति शेयर रखा भाव; रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान

Ola Electric Rights Issue: इलेक्ट्रिक टू व्हीलकर कंपनी Ola Electric ने 1,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। 27 रुपये प्रति शेयर भाव तय हुआ है। इश्यू 22 अक्टूबर को खुलेगा और 30 अक्टूबर को बंद होगा। जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल।

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 8:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओला इलेक्ट्रिक का शेयर बुधवार को 0.83% की बढ़त के साथ 36.26 रुपये बंद हुआ।

Ola Electric Rights Issue: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने करीब 1,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने बुधवार, 7 अक्टूबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। राइट्स इश्यू में एक शेयर का भाव 27 रुपये रखा गया है।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 37.03 करोड़ राइट्स इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। अगर पूरे शेयर सब्सक्राइब होते हैं और पूरी कॉल मनी मिलती है, तो कंपनी इस इश्यू से 999.74 करोड़ रुपये जुटाएगी।

27 रुपये में मिलेगा शेयर


राइट्स इश्यू में एक शेयर की कीमत 27 रुपये है। इसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू है। बाकी 17 रुपये शेयर प्रीमियम है।

शेयरहोल्डर्स को आवेदन के समय 16.20 रुपये प्रति शेयर देने होंगे। बाकी 10.80 रुपये बाद में देने होंगे। यह रकम फर्स्ट और फाइनल कॉल के जरिए ली जाएगी। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2027 या उससे पहले पूरी होने की उम्मीद है।

22 अक्टूबर से खुलेगा राइट्स इश्यू

ओला इलेक्ट्रिक का राइट्स इश्यू 22 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। राइट्स एंटाइटलमेंट को ऑन-मार्केट रिनाउंस करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर होगी।

इश्यू 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। हालांकि, बोर्ड या राइट्स इश्यू कमेटी इसकी अवधि बढ़ा सकती है। इसके लिए लागू नियमों का पालन करना होगा।

25 शेयर पर मिलेंगे 2 राइट्स शेयर

कंपनी ने राइट्स इश्यू का एंटाइटलमेंट रेश्यो भी तय कर दिया है। रिकॉर्ड डेट पर जिन शेयरहोल्डर्स के पास 25 पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर होंगे, उन्हें 2 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे।

बोर्ड के पास पेमेंट शेड्यूल बदलने का अधिकार भी रहेगा। इसमें फर्स्ट और फाइनल कॉल के समय में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, यह बदलाव लागू कानूनों और नियमों के तहत ही होगा।

13 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

ओला इलेक्ट्रिक ने रिकॉर्ड डेट 13 अक्टूबर 2026 तय की है। इसी तारीख के आधार पर तय होगा कि किन शेयरहोल्डर्स को राइट्स इश्यू में शेयर लेने का अधिकार मिलेगा।

शेयरों की संख्या बढ़कर 499.87 करोड़ होगी

फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक के 462.84 करोड़ इक्विटी शेयर बकाया हैं। राइट्स इश्यू में अगर पूरी सब्सक्रिप्शन होती है और पूरी कॉल मनी मिलती है, तो कंपनी के बकाया शेयरों की संख्या बढ़कर 499.87 करोड़ हो जाएगी।

बोर्ड ने राइट्स इश्यू का लेटर ऑफ ऑफर भी मंजूर कर दिया है। इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI के साथ दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा BSE और NSE में भी इसे दाखिल किया

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर बुधवार को 0.83% की बढ़त के साथ 36.26 रुपये बंद हुआ।

Senco Gold Q2 Update: ज्वेलरी कंपनी का रेवेन्यू 31% बढ़ा, स्टोर का नेटवर्क 215 तक पहुंचा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।