Get App

Ola Electric के निवेशकों का जोश पड़ा ठंडा! मार्केट शेयर में गिरावट के बीच लगातार चौथे दिन लुढ़का स्टॉक

Ola Electric share price: जून तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का घाटा बढ़ गया है। हालांकि, इसके रेवेन्यू में उछाल देखने को मिला है। जून तिमाही में कंपनी का नेट लॉस बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 267 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:30 PM
Ola Electric के निवेशकों का जोश पड़ा ठंडा! मार्केट शेयर में गिरावट के बीच लगातार चौथे दिन लुढ़का स्टॉक
Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज 2 सितंबर को 2.62 फीसदी गिरावट आई है।

Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज 2 सितंबर को 2.62 फीसदी गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 114.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। यह लगातार चौथा दिन है, जब कंपनी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की 9 अगस्त को फ्लैट लिस्टिंग हुई थी। इसके बाद स्टॉक में जमकर खरीदारी देखी गई और 20 अगस्त को इसने 157.53 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू लिया। हालांकि, अब यह शेयर अपने अपने हाई से करीब 27 फीसदी टूट चुका है।

Ola Electric की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, जून तिमाही के अंत में ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी 49 फीसदी थी, जो अगस्त के अंत में घटकर 31 फीसदी रह गई। ओला की बिक्री अगस्त में 18,600 से घटकर 12,600 रह गई। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। दूसरी ओर, अन्य प्रतिद्वंद्वी कंपनियों जैसे टीवीएस और बजाज ऑटो की बाजार हिस्सेदारी 20 फीसदी और 19 फीसदी रही।

कैसे रहे Ola Electric के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें