Get App

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक का शेयर क्यों भागा 20% ऊपर? फिर पहुंचा ₹36 के करीब

Ola Electric Share Price: लगातार छह कारोबारी दिनों में 16% से अधिक टूटने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर संभले हैं। एक दिन पहले तो इसमें मामूली बढ़त आई थी लेकिन अब आज यह करीब 20% उछलकर ₹36 के करीब पहुंच गया। जानिए आखिर इसने इतनी तेज स्पीड कैसे पकड़ ली

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 4:18 PM
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक का शेयर क्यों भागा 20% ऊपर? फिर पहुंचा ₹36 के करीब
Ola Electric के बोर्ड ने 11 अक्टूबर 2026 को ₹1,000 करोड़ तक के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी।

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने आज तगड़ा धमाल मचाया। लगातार छह कारोबारी दिनों में 16% से अधिक की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसने बढ़त हासिल की। एक कारोबारी दिन पहले तो इसमें मामूली बढ़त आई लेकिन आज तो यह रॉकेट बन गया और करीब 20% उछल पड़ा और यह ₹36 के करीब अपर सर्किट पर पहुंच गया।

इसके शेयरों में यह तेजी राइट्स इश्य़ू की खरीदारी-बिक्री का विंडो बंद होने के बाद आई है मतलब कि अगर आपके पास पहले से शेयर नहीं थे तो इसकी RE (राइट्स एनटाइटलमेंट) खरीदकर भी राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने का मौका था लेकिन यह RE खरीदने का मौका भी 26 अक्टूबर तक था।

अब आरई की खरीद-बिक्री बंद हुई तो यह विंडो बंद होने पर स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों की मांग मजबूत हुई और शेयर रॉकेट बन गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह मजबूत बना रहा। आज बीएसई पर यह 16.77% की बढ़त के साथ ₹34.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.98% उछलकर ₹35.91 के अपर सर्किट तक पहुंच गया था।

Ola Electric Rights Issue: डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें