Ola Electric Shares: 99% ग्राहकों की समस्या का समाधान, निवेशक मालामाल, 4% से अधिक उछले शेयर

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसके शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज एक बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत ग्राहकों की करीब 99.1 फीसदी का समाधान कर दिया गया है। जानिए इन शिकायतों के निपटारे से शेयर रॉकेट क्यों बने?

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Ola Electric प्योर-प्ले इलेक्ट्रिक वीइकल कंपनी है जिसका दोपहिया ईवी मार्केट में दबदबा बना हुआ है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक इसकी दोपहिया मार्केट में 34 फीसदी हिस्सेदारी है।

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसके शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज ऐलान किया कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटकेशन अथॉरिटी (CCPA) से 10,644 शिकायतें मिली थी जिसमें से करीब 99.1 फीसदी का समाधान कर दिया गया है। इस खुलासे पर तो ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर रॉकेट बन गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते BSE पर यह 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 81.07 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 4.46 फीसदी उछलकर 85.30 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

7 अक्टूबर को मिला था Ola Electric को नोटिस

सीसीपीए ने 7 अक्टूबर को भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसमें कंपनी से ग्राहकों की हजारों शिकायतों पर क्या हो रहा है, इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कंपनी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मिला था यानी कि 22 अक्टूबर आज इसकी डेडलाइन थी। कंपनी ने यह डेडलाइन बीतने से पहले बता दिया कि 99.1 फीसदी के करीब शिकायतों का निपटारा हो गया है।


कैसी है कारोबारी सेहत

ओला इलेक्ट्रिक प्योर-प्ले इलेक्ट्रिक वीइकल कंपनी है जिसका दोपहिया ईवी मार्केट में दबदबा बना हुआ है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक इसकी दोपहिया मार्केट में 34 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके कारोबार को ओला के एस1 स्कूटर की सफलता से सपोर्ट मिला है। इसके एस1 पोर्टफोलियो में छह मॉडल हैं जिसमें एस1 एक्स सीरीज की कीमत 74,999 रुपये, एस1 प्रो की कीमत 1,34,999 रुपये और एस1 एयर की कीमत 1,07,499 रुपये से शुरू है। शेयरों की बात करें तो घरेलू मार्केट में यह 9 अगस्त को लिस्ट हुआ था और आईपीओ निवेशकों को यह 76 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। इस लेवल से उछलकर 20 अगस्त 2024 को यह 157.53 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था और फिलहाल इस हाई से यह करीब 48 फीसदी डाउनसाइड है।

Paytm Q2 Result: ₹290 करोड़ के घाटे से ₹930 करोड़ के मुनाफे में पेटीएम, सेहत में सुधार का Zomato से है कनेक्शन

Adani Group News: Ambuja Cements का बड़ा प्लान, खरीदेगी Orient Cement की 46% हिस्सेदारी, फिर करेगी यह काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।