Get App

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक गिरकर ₹24 तक आ सकता है, HSBC ने ‘रेड्यूस’ रेटिंग दी

Ola Electric Shares: ब्रोकरेज फर्म HSBC का ओला इलेक्ट्रिक पर बेयरिश रुख बरकरार है। ब्रोकरेज ने ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी और ₹24 का टारगेट दिया है। बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में सुधार के बावजूद ब्रांड और एग्जीक्यूशन को लेकर चिंता बनी हुई है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 3:18 PM
Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक गिरकर ₹24 तक आ सकता है, HSBC ने ‘रेड्यूस’ रेटिंग दी
Bloomberg के डेटा के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक को कवर करने वाले 8 एनालिस्ट में से 6 ने ‘Sell’ रेटिंग दी है।

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल Ola Electric के शेयर मंगलवार, 29 सितंबर को 4% से ज्यादा गिर गए। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कंपनी पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने एग्जीक्यूशन और ब्रांड को दोबारा मजबूत करने से जुड़े जोखिम बताए हैं।

HSBC ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹24 रखा है। यह सोमवार के ₹37.86 के क्लोजिंग भाव से करीब 37% नीचे है।

बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में सुधार

HSBC के मुताबिक, Ola Electric की गीगा फैक्ट्री में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। अभी बैटरी यील्ड करीब 70% है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 6 से 9 महीनों में यह करीब 90% हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें