Get App

Ola Electric Shares: लो-लेवल से 33% तक उछला स्टॉक, अब खरीदे, बेचें, या होल्ड करें; जानिए एक्सपर्ट से

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लो-लेवल से 33% उछल चुके हैं। Hyperdelivery, मार्केट शेयर बढ़त और टेक्निकल ब्रेकआउट ने स्टॉक को सपोर्ट दिया है। अब सवाल है- यह तेजी टिकेगी या मुनाफावसूली आएगी? एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं, समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 4:25 PM
Ola Electric Shares: लो-लेवल से 33% तक उछला स्टॉक, अब खरीदे, बेचें, या होल्ड करें; जानिए एक्सपर्ट से
ओला इलेक्ट्रिक का शेयर शुक्रवार को 9.28% की बढ़त के साथ ₹41 पर बंद हुआ।

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Mobility) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। भाविश अग्रवाल की इस इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के शेयर 5 कारोबारी सत्र में 14.17% तक बढ़ चुके हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने 2025 की बड़ी उपलब्धियों और Hyperservice से जुड़े अहम अपडेट्स साझा किए। इसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और स्टॉक में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

2025 में ओला इलेक्ट्रिक की उपलब्धियां

ओला इलेक्ट्रिक की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, 2025 में ओला इलेक्ट्रिक ने कई अहम मील के पत्थर हासिल किए। इनमें Ola Roadster X (नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल) का लॉन्च और डिलीवरी की शुरुआत हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें