Ola Electric के शेयरों में 4% की तेजी, सहयोगी के खिलाफ नहीं होगी दिवालिया कार्यवाही, हुआ सेटलमेंट

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर मंगलवार 25 मार्च को कारोबार के दौरान 4 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि रोजमेर्टा ग्रुप (Rosmerta Group) ने कंपनी की पूर्ण सहायक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज के खिलाफ दाखिल अपनी दिवालियापन याचिका को वापस ले लिया है। रोजमेर्टा ग्रुप ने यह याचिका नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की बेंगलुरु बेंच के सामने दाखिल किया था

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric Shares: इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 36 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर मंगलवार 25 मार्च को कारोबार के दौरान 4 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि रोजमेर्टा ग्रुप (Rosmerta Group) ने कंपनी की पूर्ण सहायक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज के खिलाफ दाखिल अपनी दिवालियापन याचिका को वापस ले लिया है। रोजमेर्टा ग्रुप ने यह याचिका नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की बेंगलुरु बेंच के सामने दाखिल किया था। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में यह तेजी ज्यादा देर बरकरार नहीं रह पाई और शेयर जल्द ही लाल निशान में आ गया।

क्या है पूरा मामला?

Ola Electric ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी ने अपने सप्लायर्स रोजमेर्टा ग्रुप के साथ सभी बकाया राशि को लेकर सेटलमेंट कर लिया गया है।

कंपनी ने कहा,"ओला इलेक्ट्रिक और रोजमेर्टा ग्रुप के बीच सभी बकाया देनदारियों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। इसके नतीजे के तौर पर, रोजमेर्टा ग्रुप ने NCLT की बेंगलुरु बेंच के सामने दायर अपनी याचिका को वापस लेने का मेमोरेंडम दाखिल किया है।"


कंपनी ने आगे कहा कि अब दोनों कंपनियों के बीच कोई विवाद बकाया नहीं है, और हमारे बीच संबंध अब सेटलमेंट समझौते के तहत आगे बढ़ेंगे।

क्यों दाखिल हुई थी NCLT याचिका?

रोजमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड, एक हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट और वाहन रजिस्ट्रेशन सेवाओं को मुहैया कराने वाली कंपनी है। इसने ओला इलेक्ट्रिक पर 18 से 20 करोड़ के पेमेंट पर डिफॉल्ट करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में रोजमेर्टा डिजिटल सर्विसेज ने NCLT की बेंगलुरु बेंच में याचिका दायर कर दी थी और इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के सेक्शन 9 के तहत ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) शुरू करने की मांग की थी। हालांकि, Ola Electric ने शुरू से ही रोजमेर्टा के दावों को गलत बताया और कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगी।

Ola Electric के लिए नई चुनौती – CCPA की जांच

ओला इलेक्ट्रिक ने एक ओर रोजमेर्टा के साथ विवाद सुलझा लिया है, वहीं दूसरी ओर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंपनी के खिलाफ जांच तेज कर दी है। CCPA ने कंपनी से अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की है, क्योंकि Ola Electric और उसके प्रोडक्ट्स के खिलाफ 10,000 से अधिक कंज्यूमर्स शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

सुबह 10.25 बजे के करीब, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर एनएसई पर 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 55.11 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 36 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Why Britannia Shares Fall: इस हड़ताल पर सहमे शेयर, गायब हो गई ब्रिटानिया की मिठास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।