मंथली एक्सपायरी को बाजार में दिखी रफ्तार, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा

PFC पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 12:35 PM
Marksans Pharma पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 118 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रफ्तार नजर आ रही है। निफ्टी 19800 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप इंडेक्स ने आज नया शिखर छुआ है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने पीएफसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने इंफोसिस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने डिवीज लैब पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने मार्कसंस फार्मा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PFC

    मानस जायसवाल ने PFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future


    आशीष बहेती ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1363 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1390 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1345 रुपये पर लगाएं।

    TECH MAHINDRA का शेयर नतीजों के बाद 3% टूटा, ब्रोकरेजेज से जाने स्टॉक को खरीदें या बेचें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Divis Lab

    अमित सेठ ने Divis Lab पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Divis Lab में 3743 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3700 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Marksans Pharma

    शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Marksans Pharma का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Marksans Pharma के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 118 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।