लगातार 5वीं बार निफ्टी की निगेटिव मंथली एक्सपायरी रही। फरवरी सीरीज में निफ्टी 2.7% तक तो वहीं निफ्टी बैंक 0.9% तक फिसल गया। वहीं आज के बाजार की बात करें तो आज बाजार दायरे में रहा। सेंसेक्स, निफ्टी ने फ्लैट क्लोजिंग ली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में काफी प्रेशर दिखा। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डीएलएफ, वोल्टाज, बिड़लासॉफ्ट और ग्लोबल हेल्थ के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः DLF
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि DLF के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 640 के स्ट्राइक वाली पुट 20.55 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 34 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Voltas के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1345/1380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1308 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1317 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Birlasoft
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Birlasoft पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 449 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 462 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 418/415 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Global Health
JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Global Health के स्टॉक में 1193 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1400 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)