निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिर कर लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज डिवीज लैब, इंडसइंड बैंक, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन और ओरैकल फाइनेंशियल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं डालमिया भारत, टाटा एलेक्सी, आरबीएल बैंक, एटीएम और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि सिंजीन, एचयूएल, वरुण बेवरेजेज, बायोकॉन और आदित्य बिड़ला कैपिटल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कल्याण ज्वेलर्स, भारत फोर्ज, मैक्रोटेक डेवलपर्स, पेज इंडस्ट्रीज और ग्रैन्यूल्स इंडिया में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इंडस टावर्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स, सीमेंस और आईटीसी होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
