निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो भारत फोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, फिनिक्स मिल्स, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि हिंदुस्तान कॉपर, बीएसई, आईसीआईसीआई प्रू, साएंट और ब्रिटानिया के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब, पेटीएम, हैवेल्स और वोडाफोन आइडिया के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि डेल्हीवरी, डालमिया भारत, आरबीएल बैंक, वोल्टाज और पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर में लॉन्ग अवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टोरेंट पावर, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, भारती एयरटेल और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Torrent Power
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Torrent Power के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.20 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 21-27 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से APL Apollo Tubes के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1489 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1510 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Bharti Airtel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1706 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1695 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1720-1730 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Gujarat Fluorochemicals
JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Gujarat Fluorochemicals के स्टॉक में 3997 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 4600 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)