कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार मजबूत नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपर चढ़ कर बंद हुए। भारतीय बाजार पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया। अगले 1 साल के लिए निफ्टी में 26,600 के टारगेट दिए। उनके टॉप पिक्स में ICICI Bank, Axis Bank, SBI, Bharti Airtel, सनफार्मा शामिल हैं। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि बाजार में और तेजी की गुंजाइश है। उन्होंने फाइनेंशियल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम में निवश की सलाह दी है। कल बाजार की रिकवरी में भारती एयरटेल की बड़ी भूमिका रही। ये शेयर करीब 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही FMCG और IT शेयरों में भी रौनक लौटी। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डिलीवरी, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और लॉयड्स मेटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Delhivery
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि डिलीवरी के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 5.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 10 से 12 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1800/1820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1790 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1805 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Max Healthcare
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में मैक्स हेल्थकेयर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1182 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1175 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1200/1220 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Lloyds Metals
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज लॉयड मेटल्स के स्टॉक में 1121 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)