Get App

Market This week: वीकली आधार पर इस हफ्ते बाजार 4 साल की बड़ी तेजी लेकर हुआ बंद, रुपये में दिखी बढ़त

21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,905.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 953.2 अंक यानी 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 11:47 AM
Market This week:  वीकली आधार पर इस हफ्ते बाजार 4 साल की बड़ी तेजी लेकर हुआ बंद, रुपये में दिखी बढ़त
सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहा। निफ्टी रियल्टी और मीडिया इंडेक्स करीब 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

घरेलू निवेशकों की और से लगातार खरीदारी, एफआईआई की ओर से भारतीय बाजार में बिकवाली का कम होता दबाव और रुपये में मजबूती ने भारतीय बाजार में जोश भर दिया। 21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में वीकली आधार पर बाजार में 4 साल की बड़ी तेजी दर्ज हुई और बेंचमार्क इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब हुए।

21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,905.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 953.2 अंक यानी 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 8 फीसदी चढ़ा। SML Isuzu, IKIO Lighting, Uttam Sugar Mills, Balu Forge Industries, Sindhu Trade Links, KSolves India, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Valor Estate, Indraprastha Medical Corporation, Summit Securities, Marathon Nextgen Realty, Talbros Automotive Components, Indian Hume Pipe Company, Nuvama Wealth Management में 25-50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

21 मार्च को खत्म हुए लॉर्जकैप इंडेक्स में 4.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Hindustan Aeronautics, Zomato, IDBI Bank, Macrotech Developers, SBI Life Insurance Company, GAIL India, Varun Beverages, Indian Railway Finance Corporation में 10-14 फीसदी की तेजी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें