Get App

उतार-चढ़ाव में केवल 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 19% और दूसरे ने 13% का रिटर्न, जानें आज कहां है नजर

साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते में खिलाड़ी नंबर 1 में चौथे दिन की प्रशांत सावंत की टॉप पिक SHARDA CROPCHEM रही। इस पिक ने 4.5% का रिटर्न दिया। वहीं चौथे दिन की अमित सेठ की टॉप पिक JINDAL STAINLESS रही। इस स्टॉक ने 10% का रिटर्न दिया। वहीं पिछले चार दिनों में प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने करीब 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 12:49 PM
उतार-चढ़ाव में केवल 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 19% और दूसरे ने 13% का रिटर्न, जानें आज कहां है नजर
Indoco Remedies पर आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने 410 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 470 का लक्ष्य देखने को मिलेगा

2022 का आज आखिरी कारोबारी सत्र है। इस हफ्ते साल 2022 के टॉप 3 विजेताओं के बीच खिलाड़ी नंबर 1 मुकाबला हो रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल में मुकाबले के लिए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और आनंद राठी के मेहुल कोठारी जुड़े है। इस हफ्ते प्रशांत सावंत बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। विगत 4 दिनों में प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 18.8% का रिटर्न कमाया। इसी तरह आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने सिर्फ 4 दिनों में ही 0.66 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि अमित सेठ के स्टॉक्स ने 12.6 प्रतिशत का रिटर्न कमा कर दिया। जानते हैं आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

KHILADI TOP TRADES

चौथे दिन की प्रशांत सावंत की टॉप पिक SHARDA CROPCHEM रही जिसने 4.5% का रिटर्न दिया

चौथे दिन की अमित सेठ की टॉप पिक JINDAL STAINLESS रही जिसने 10% का रिटर्न दिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें