सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

Dabur पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 515 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 540 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Vedant Fashions पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1214 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1290 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
Reliance पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 1246 रुपये के लेवल पर 1325 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के ओशो क्रिशन, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Kotak Securities के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 3.9% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.38% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 2.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dabur


ओशो क्रिशन ने इसमें 515 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 540 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 506 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला शेयरः BUY Vedant Fashions

आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 1214 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1290 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Reliance

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 1246 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Tyres

ओशो क्रिशन ने इसमें 454 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 470 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 445 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला शेयरः BUY Nykaa

आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 185 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 163 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindalco

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 592 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 588 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Equitas SFB

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 69 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 67.3 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।