बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Voltas के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली पुट 46 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70-75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
PNB Housing Finance पर Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 841 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23200 के पार निकल गया। रिलायंस, L&T और मारुति जैसे दिग्गज बाजार में जोश भर रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने वोल्टाज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंफो एज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एनटीपीसी पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Voltas

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Voltas के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 46 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 70-75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Info Edge Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Info Edge में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Info Edge में 7354 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 6950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7440 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः NTPC

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने पीएसयू सेक्टर से NTPC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि NTPC में 319 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 313 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - PNB Housing Finance

Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से PNB Housing Finance का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि PNB Housing Finance के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 841 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1050 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।