Get App

Stock Market में भारी बिकवाली के बीच ठप हुए कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, हजारों यूजर्स ने की शिकायत

Online Trading Platforms Down: दुनिया भर के शेयर बाजारों के लिए आज तबाही का दिन रहा। इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक Charles Schwab में 15300 से ज्यादा यूजर्स को प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, Fidelity Investment पर 3000 से ज्यादा यूजर्स का प्लेटफॉर्म डाउन हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 8:27 PM
Stock Market में भारी बिकवाली के बीच ठप हुए कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, हजारों यूजर्स ने की शिकायत
अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते फैली घबराहट के बीच आज 5 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई।

Online Trading Platforms: अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते फैली घबराहट के बीच आज 5 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई। इसके चलते कथित तौर पर आज हजारों यूजर्स के लिए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक आज Charles Schwab, Vanguard और Fidelity Investment का सर्वर ठप हो गया। इन फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के पोर्टल में यूजर्स को लॉगइन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Charles Schwab में 15300 यूजर्स ने की शिकायत

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक Charles Schwab में 15300 से ज्यादा यूजर्स को प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, Fidelity Investment पर 3000 से ज्यादा यूजर्स का प्लेटफॉर्म डाउन हो गया। वेबसाइट यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्टेटस रिपोर्ट कलेक्ट करके आउटेज को ट्रैक करती है। वेबसाइट के मुताबिक वैनगार्ड और टीडी अमेरिट्रेड में भी हजारों आउटेज रिपोर्ट देखी गईं।

दुनिया भर के शेयर बाजारों में तबाही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें