अल्केम लेबोरेट्रीज के शेयरों में साइडवेज कंसॉलिडेशन फेज से ब्रेकआउट दिख रहा है। साथ ही फ्यूचर्स में काफी लॉन्ग पॉजिशन काफी बढ़ते दिख रहे हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में क्वांटिटेटिव एंड डेरिवेटिव रिसर्च के हेड जय ठक्कर ने कहा कि इस स्टॉक में इसके मोमेंटम इंडिकेटर एमएसीडी में बुलिश क्रॉसओवर भी दिखा है। यह वीकली और डेली दोनों ही चार्ट पर दिखा है। यह शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म में इस स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है।
इस भाव पर फ्यूचर खरीदने की सलाह
ठक्कर ने 5,712 रुपये के करेंट मार्केट प्राइस पर अल्केम फ्यूचर्स (Alkem Futures) का 1 लॉट खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने 145.60 रुपये पर अल्केम 5500 पीई का एक लॉट खरीदने की सलाह दी है। ब्रेकइवन 5,857.60 रुपये होगा। क्लोजिंग बेसिस पर 5,500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसके टारगेट क्रमश: 6,300 रुपये और 6,600 रुपये होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अल्केम के शेयरों में 5,500 रुपये से ऊपर ट्रेडिंग होती रहेगी, इसका आउटलुक पॉजिटिव बना रहेगा।
(यह फ्यूचर्स ओआई बिल्डअप साइकिल है, जिससे अल्केम की अगस्त सीरीज में लॉन्ग बिल्टअप का संकेत मिलता है)
शॉर्ट टर्म में आउटलुक पॉजिटिव
उन्होंने कहा कि इस स्टॉक ने अपवॉर्ड स्लोपिंग चैनल से ऊपर ब्रेकआउट किया है। यह साइडवेज कंसॉलिडेशन रेंज में बन रहा था। यह इस स्टॉक में मल्टीपल-रेंज ब्रेकआउट का संकेत है। वॉल्यूम भी बढ़ा है, जिससे यह प्राइस-वॉल्यूम-मोमेंटम ब्रेकआउट हो गया है। इस स्टॉक की अगस्त सीरीज के फ्यूचर्स डेटा में काफी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। मैक्स पेन और मोडिफायड मैक्स पेन लेवल क्रमश: 5,450 रुपये और 5,569 रुपये है। इस स्टॉक में इस लेवल से काफी ऊपर ट्रेड हो रहा है। यह शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव आउटलुक का संकेत है।
(यह अल्केम में ऑप्शंस चेन का चार्ट है)
पुट कॉल रेशियो अब भी 1 से कम
ठक्कर ने यह भी बताया कि ऑप्शंस डेटा लोअर लेवल पर कॉल ऑप्शंस अनवाइडिंग के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। खासकर 5,500 रुपये के स्ट्राइक प्राइस पर ऐसा दिख रहा है, जो ब्रेकआउट लेवल है। इसके अलावा 5,500 से 5,200 रुपये के दौरान काफी ओआई एडिशन भी देखने को मिला है। हालांकि, पुट-कॉल रेशियो अब भी 1 से कम है। यह ओवरसोल्ड का संकेत है। इसलिए लॉन्ग हेजिंग की सलाह है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।